पुणे ऑटो परमिट (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में नई ऑटो परमिट पर रोक की सिफारिश, ट्रैफिक जाम पर सख्त कदम

Pune में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए नई ऑटो परमिट रोकने की सिफारिश की है। बॉटल नेक सड़कों के चौड़ीकरण और मेट्रो स्टेशनों के पास पार्किंग सुधार की योजना तैयार की है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम को नियंत्रण में लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मंगलवार को इसी मुद्दे पर समन्वय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य सरकार से नये ऑटो रिक्शा को परमिट जारी करने पर रोक लगाने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही आने वाले दिनों में बॉटल नेक (संकीर्ण सड़कों) को चौड़ा करने और सड़क के ट्रैफिक में सुधार पर विशेष ध्यान देने पर चर्चा कर इसे दूर करने का आश्वासन दिया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने की।

इस बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र ड्डी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल, महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, पृथ्वीराज बी।पी। सहित बरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ट्रैफिक का संकट गंभीर रूप ले रहा

मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने बताया कि पुणे की सड़कों पर हर वर्ष लगभग चार लाख नए वाहन आ रहे हैं, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ रहा है। एक तरफ जब हम शहर में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ा रहे हैं ठीक उसी समय ट्रैफिक का यह संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। इसलिए रिक्शा की संख्या में अनियंत्रित बढ़ोतरी को देखते हुए नई रिक्शा परमिट जारी करने पर रोक लगाने की सिफारिश राज्य सरकार से की जाएगी।

जाम पर नियंत्रण के लिए किए गए उपाय

महानगरपालिका और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से शहर के ट्रैफिक सिस्टम में सुधार लाने के लिए काम कर रही हैं। मंगलवार को तीसरी समन्वय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें पहले दिए गए सुझावों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर के 32 प्रमुख मार्गों और 22 चौराहों पर सुधार कार्य शुरू किए गए हैं। कर्वे रोड, पौड रोड, येवलेवाड़ी रोड जैसे स्थानों के सार्वजनिक लाइट पोल हटाए गए है जो यातायात में बाधा बन रहे थे।

बॉटल नेक और मेट्रो स्टेशनों के लिए विशेष योजना

आयुक्त नवल किशोर राम ने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण संकीर्ण सड़कें (बॉटल नेक) है, जहां सड़कें अचानक पतली होती है, वहीं जाम की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसलिए, आने वाले दिनों में ऐसे बॉटल नेक सड़को को चौड़ा करने पर जोर दिया जाएगा, इसके साथ ही मेट्रो स्टेशनों के पास की पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे है।

आठ मेट्रो स्टेशनों के पास सार्वजनिक उपयोग की आरक्षित जगहों की पार्किंग के रूप में उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। वारजे के आंबेडकर चौक में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए हायमास्ट लाइट और बड़े वाटर वाल्व को स्थानांतरित किया गया है।

सिंहगढ़ रोड पर 16 लाइट पोल को शिफ्ट किया गया जबकि धायरी क्षेत्र में कुछ पोल हटाने की प्रक्रिया जारी है, बैठक के आखिर में निष्कर्ष में आयुक्त नवल किशोर राम ने कहा कि पुणे के ट्रैफिक की समस्या सिर्फ प्रशासन से नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से ही हल हो सकती है। सड़क चौड़ीकरण, पार्किंग प्रबंधन और अनियंत्रित वाहन वृद्धि पर नियंत्रण इन तीन सूत्र पर निरंतर कार्य करने की जरूरत है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें