NEET UG 2026: पुणे के मॉडर्न कॉलेज की प्रोफेसर सीबीआई की हिरासत में, बायोलॉजी पेपर लीक का आरोप (फोटो क्रेडिट-X) 
पुणे

NEET पेपर लीक का पुणे कनेक्शन: NTA एक्सपर्ट मनीषा मंधारे गिरफ्तार, CBI ले गई दिल्ली

NEET Paper Leak Manisha Mandhare Pune: नीट पेपर लीक मामले में पुणे की टीचर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने घर पर लीक सवाल रटाने के आरोप में उन्हें दबोचा है।

अनिल सिंह

NEET Paper Leak Manisha Mandhare Arrested: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के पेपर लीक मामले की परतें अब तेजी से खुलने लगी हैं। सीबीआई ने पुणे के शिवाजीनगर स्थित मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स की बॉटनी प्रोफेसर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है। चूंकि मंधारे कई वर्षों से एनटीए (NTA) की प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया का हिस्सा थीं, इसलिए 3 मई को होने वाली परीक्षा से पहले ही बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) के गोपनीय प्रश्न पत्र तक उनकी अधिकृत पहुंच थी। आरोप है कि उन्होंने इस पद का दुरुपयोग कर चुनिंदा छात्रों के साथ संवेदनशील सामग्री साझा की।

सीबीआई जांच में यह बात सामने आई है कि मनीषा मंधारे ने अप्रैल 2026 में पुणे स्थित अपने आवास पर कुछ विशेष कोचिंग सत्र आयोजित किए थे। इस काम में उनके साथ पुणे की कंसल्टेंट मनीषा वाघमारे भी शामिल थीं, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इन गुप्त कक्षाओं के दौरान, छात्रों को बायोलॉजी के उन सवालों को अपनी नोटबुक में लिखने और पाठ्यपुस्तकों में उन विषयों को हाईलाइट करने के निर्देश दिए गए थे, जो हूबहू 3 मई की असल परीक्षा में पूछे गए।

कंसल्टेंट के साथ मिलकर बनाया नेटवर्क

जांचकर्ताओं के अनुसार, मनीषा मंधारे और मनीषा वाघमारे ने मिलकर ऐसे उम्मीदवारों की पहचान की जो मोटी रकम देकर पेपर खरीदने को तैयार थे। मंधारे द्वारा रटाए गए सवालों का मिलान जब असल परीक्षा के प्रश्न पत्र से किया गया, तो बड़ी संख्या में सवाल मैच कर गए। इस गंभीर गड़बड़ी के सामने आने के बाद ही बाद में इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया था।

NTA के सुरक्षा तंत्र पर उठे गंभीर सवाल

एक आधिकारिक विषय विशेषज्ञ द्वारा ही पेपर लीक किए जाने की घटना ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के सुरक्षा प्रोटोकॉल और गोपनीयता तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सीबीआई अब इस कोण से भी जांच कर रही है कि क्या एनटीए या परीक्षा प्रणाली के भीतर से कुछ और लोग भी इस संगठित पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा थे। मंधारे को सौंपी गई गोपनीय जिम्मेदारियां ही इस पूरे घोटाले का जरिया बन गईं।

देशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से मिली शिकायत के बाद सीबीआई ने 12 मई 2026 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से देश के छह अलग-अलग शहरों में छापेमारी की गई है, जहाँ से संदिग्ध लैपटॉप, मोबाइल फोन, आपत्तिजनक दस्तावेज और बैंक रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। आरोपी मनीषा मंधारे को फिलहाल 24 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने और डिजिटल फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद नए खुलासे होने की उम्मीद है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला