Tambdi Jogeshwari Temple Pune: पुणे शहर में शारदीय नवरात्रि उत्सव की आहट के साथ ही सांस्कृतिक राजधानी पुणे में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल चरम पर पहुंच गया है।
शहर भर के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक देवी मंदिरों में मातारानी के स्वागत और श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर के प्रमुख शक्तिपीठों और प्रसिद्ध मंदिरों को आकर्षक रोशनी, भव्य मंडपों और पुष्प सज्जा से सजाया जा रहा है।
पुणे की ग्रामदेवता के रूप में पूजनीय 'श्री तांबड़ी जोगेश्वरी मंदिर' में श्रद्धालुओं के सुचारू दर्शन के लिए विशाल मंडप और धूप से बचाव हेतु परिसर के बाहर टीनों का शेड लगाया गया है।
वहीं, पद्मावती मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे कपड़ों की झालर और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया जा रहा है। मनोरम पहाड़ियों पर स्थित तलजाई माता मंदिर में भव्य 'माधव' (सजावटी मंडप) का निर्माण किया जा रहा है और परिसर की विशेष साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है।
ऐतिहासिक श्री चतुःशृंगी देवी मंदिर में नवरात्रोत्सव 11 से 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। कार्यकारी विश्वस्त देवेंद्र अनगल और अध्यक्ष दिलीप अनगल ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 9 बजे श्रीधर अनगल के हाथों घटस्थापना व महापूजा होगी। पुरोहित श्रीराम नारायण कानडे गुरुजी होंगे।
उत्सव के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा और प्रतिदिन सुबह 10 व रात 8 बजे पारंपरिक वाद्यां की गूंज के साथ महाआरती होगी।
17 अक्टूबर को आजीबाईंचा भोंडला' तथा 20 अक्टूबर को नवचंडी होम और शाम 5 बजे सीमोल्लंधन के लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिस पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्ष की जाएगी, मंदिर जीर्णोद्धार का पहला चरण पूर्ण हो चुका है।
श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट सुविधा, ऑनलाइन दर्शन पास, पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान पर निःशुल्क वाहन पार्किंग, सीसीटीव्ही सुरक्षा, मेडिकल टीम और कार्डियाक एम्बुलेंस की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
आयोजक अध्यक्ष आबा बागुल ने बताया कि गणेश कला क्रीडा रंगमंच पर 32वें पुणे नवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन 11 अक्टूबर को शाम 5 बजे उद्योग मन्त्री उदय सामंत के हाथों होगा, कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मौहल, उल्हास पवार, महापौर मंजुषा नागपुरे, डॉ. नीलम गोर्डे, डॉ. विश्वजीत कदम और विजय शिवतारे सहित कई प्रमुख उपस्थित रहेंगे। 11 अक्टूबर को सुबह 9:18 बजे शिवदर्शन स्थित श्री लक्ष्मीमाता मंदिर में घटस्थापना की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. संजय दुधाने, डॉ. ऋतुपर्ण शिंदे, डॉ. विजय फलणीकर, निकिता मोघे और वैशाली समसापूरकर को 'जीवन गौरव पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा,