नवराष्ट्र डिजिटल इन्फ्लुएंसर समिट 2026 (डिजाइन फोटो) 
पुणे

Navarashtra Influencer Summit 2026: नॉमिनेशन की डेडलाइन बेहद करीब, जानें कैसे करें अप्लाई

Navarashtra Influencer Summit 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं, तो 10 मई से पहले अपनी दावेदारी पेश कर बड़े मंच का हिस्सा बनें।

आकाश मसने

Navarashtra Influencer Summit 2026 Nomination Last Date: डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और कंटेंट क्रिएटर्स की कड़ी मेहनत को एक बड़ा मंच देने के लिए नवराष्ट्र मीडिया की ओर से Digital Influencer Summit 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 मई 2026 को पुणे के विमान नगर स्थित प्रतिष्ठित होटल हयात रीजेंसी में दोपहर 4 बजे से शुरू होगा। इस समिट का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के उन डिजिटल क्रिएटर्स को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता और कंटेंट के जरिए समाज पर गहरा प्रभाव डाला है।

डिजिटल क्रांति के इस दौर में, जहां एक रील या एक पोस्ट समाज की सोच बदल सकती है। वहां प्रभावशाली आवाजों को सम्मानित करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ 'Navarashtra Influencer Summit 2026' का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, ब्लॉगर या कंटेंट क्रिएटर हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।

नॉमिनेशन की अंतिम तिथि बेहद करीब

इस भव्य आयोजन के लिए नामांकन (Nomination) की खिड़की अब बंद होने वाली है। 10 मई 2026 को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अब आपके पास अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने के लिए केवल कुछ ही दिन बचे हैं। डिजिटल दुनिया के वे सितारे जो अपनी रचनात्मकता और प्रभाव से महाराष्ट्र की संस्कृति, सोच और विविधताओं को वैश्विक स्तर पर पेश कर रहे हैं, उनके लिए यह मंच एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। अब देर न करें और आज ही नॉमिनेट करें और बनें महाराष्ट्र के अगले प्रभावशाली डिजिटल चेहरे का हिस्सा।

कैसे करें नामांकन?

यदि आप भी एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और अपने काम को एक बड़ी पहचान दिलाना चाहते हैं, तो Digital Influencer Summit 2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया बेहद सरल है। इच्छुक क्रिएटर्स नवराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट https://www.navarashtra.com/digitalinfluencersummit2026/ पर जाकर NOMINATE YOURSELF! पर क्लिक करना है। इसके बाद दिए गए फार्म में अपनी जानकारी भरनी है। यह उन सभी क्रिएटर्स के लिए एक सुनहरा अवसर है जो महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होना चाहते हैं।

25 श्रेणियों में मिलेगा प्राेत्साहन

नवराष्ट्र इन्फ्लुएंसर समिट 2026 में करीब 25 अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं।

  • मनोरंजन और लाइफस्टाइल: कॉमेडी, फैशन, ब्यूटी, म्यूजिक और गेमिंग।
  • ज्ञान और सूचना: एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, और ऑटोमोबाइल।
  • अनुभव और स्वास्थ्य: फूड, ट्रैवल, फिटनेस और अन्य उभरते हुए कंटेंट सेक्टर्स।

इन श्रेणियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कंटेंट और उनके सामाजिक प्रभाव को वैश्विक स्तर पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी