

Navabharat Maharashtra 1st Conclave 2026 Magnetic Maharashtra: देश की आर्थिक राजधानी एक बार फिर बड़े विजन और वैश्विक निवेश की गवाह बनने जा रही है। नवभारत मीडिया ग्रुप के महाराष्ट्र 1st कॉन्क्लेव 2026– The Magnetic Maharashtra के चौथे संस्करण का भव्य आयोजन मंगलवार, 19 मई 2026 को मुंबई के कफ परेड स्थित ताज प्रेसिडेंट होटल में किया जाएगा। इस बार की थीम "Magnetic Maharashtra - Where Growth Attracts the World" रखी गई है, जो राज्य की उस ताकत को दर्शाती है जिसने इसे निवेश और इनोवेशन का वैश्विक केंद्र बना दिया है।
महाराष्ट्र ने पिछले कुछ वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और उद्योगों में अभूतपूर्व प्रगति की है। पिछले संस्करणों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यह मंच केवल चर्चा का नहीं, बल्कि ठोस नीतिगत बदलावों और निवेश समझौतों का केंद्र है। कॉन्क्लेव का उद्देश्य महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से ले जाना है। नवभारत मीडिया ग्रुप के महाराष्ट्र 1st कॉन्क्लेव के पिछले संस्करणों में हुए विचारोत्तेजक संवाद, नीतिगत चर्चाएं और प्रभावशाली सहयोगों ने महाराष्ट्र की विकास यात्रा को नई दिशा दी। इस मंच ने उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं और दूरदर्शी नेतृत्व को एक साथ लाकर राज्य को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने के विजन को और मजबूत किया। अब यह सफर अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहा है।
इस कॉन्क्लेव में सरकार के विभिन्न विभागों और देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घरानों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इसमें DGIPR, MMRDA, MSRDC, Maharail, Mahavitran, Genco, Film city, CIDCO, Adani, Tunwal Motors Pvt Ltd, D Y Patil Group Kolhapur, MIDC, DOT, MSIDC, MSRTC, NSDL, IOCL, MPCB, MahaIT, Kalyan CTB (Late Gangadhar Gade) ग्रुप जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री छगन भुजबल,सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग मंत्री प्रकाश अबितकर, कपड़ा मंत्री संजय सावखरे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल, सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट, विपणन मंत्री जयकुमार रावल सहित कई विभागों के नेतृत्व द्वारा राज्य की नई नीतियों पर मंथन किया जाएगा।
इस आयोजन में केवल राज्य स्तर ही नहीं, बल्कि नागपुर मनपा, चंद्रपुर मनपा, अकोला, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, जालना, सोलापुर, सोलापुर, इचलकरंजी, अहिल्यानगर, धुले, जलगांव, पनवेल, नवी मुंबई, कल्याण डोंबिवली, भिवंडी निज़ामपुर, उल्हासनगर महानगर पालिका, बदलापुर नगर परिषद, उरण नगर परिषद, पेण नगर परिषद, खालापुर नगर परिषद, अंबरनाथ नगर परिषद, पालघर कलेक्टर, वीवीएमसी, एमबीएमसी की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। यह दिखाता है कि महाराष्ट्र का विकास अब केवल मुंबई तक सीमित नहीं है, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंच रहा है।
यह आयोजन राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने और नए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य के इस 'मैग्नेटिक महाराष्ट्र' को लाइव देखने के लिए दर्शक YouTube के माध्यम से जुड़ सकते हैं। लाइव देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक करें।