Nasarapur Child Assualt Murder Case News: पुणे जिले के नसरापुर में साढ़े 3 साल की मासूम बच्ची पर हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस मुकदमे की कार्यवाही अत्यंत तेज गति से और रोजाना चलाई जा रही है। अब तक कुल 53 महत्वपूर्ण गवाहों के बयान अदालत में दर्ज हो चुके हैं।
आने वाले एक महीने के अंदर इस मामले का अंतिम फैसला आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। विशेष सरकारी वकील अजय मिसर ने विश्वास जताया है कि यह मुकदमा महाराष्ट्र के न्यायिक इतिहास में सबसे तेज गति से चले मुकदमों में से एक साबित होगा। 1 मई को हई इस घटना के बाद पुणे ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पूरी की और जिला अदालत में 1100 पृष्ठों का विस्तृत चार्जशीट दाखिल किया।
ये भी पढ़ें :- कर्जमाफी पर शरद गुट का सरकार पर दबाव, शशिकांत शिंदे बोले- शर्तें हटाकर दें 2 लाख तक की राहत
नसरापुर मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत रोजाना सुनवाई कर रही है। तकनीकी, वैज्ञानिक और प्रत्यक्षदर्शी सबूत बहुत मजबूती से रिकॉर्ड पर आए हैं। बचे हुए दो गवाहों की परीक्षा सोमवार को पूरी हो जाएगी, जिस गति से कार्यवाही चल रही है, उसे देखते हुए एक महीने के अंदर पीड़िता को न्याय मिल जाएगा और यह राज्य के इतिहास में सबसे तेज गति से चला मुकदमा साबित होगा। - एड अजय मिसर, विशेष सरकारी वकील