पुणे मनपा अजीत पवार (सोर्स - सोशल मिडिया) 
पुणे

पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजित पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी

Pune Ajit Pawar: पुणे महानगर पालिका के मुख्य भवन में दिवंगत अजीत पवार का तैलचित्र लगाया जाएगा। पक्ष नेताओं की बैठक में मंजूरी के बाद 22 जुलाई को इसके अनावरण का प्रस्ताव रखा गया है।

रूपम सिंह

Pune Municipal Corporation Ajit Pawar Portrait: पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) के मुख्य भवन में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार का तैलचित्र लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सोमवार को आयोजित पक्ष नेताओं की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब अंतिम निर्णय के लिए राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। अनुमति मिलने के बाद 22 जुलाई को उनकी जयंती के अवसर पर तैलचित्र का विधिवत अनावरण करने की तैयारी की गई है।

सरकार की मंजूरी के बाद होगा अंतिम निर्णय

पुणे मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दिवंगत जनप्रतिनिधि का तैलचित्र सार्वजनिक भवन में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार की स्वीकृति आवश्यक होती है। इसी प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही मनपा मुख्यालय के प्रमुख और दर्शनीय स्थान पर तैलचित्र स्थापित किया जाएगा।

आमसभा में पहले ही उठ चुका था मुद्दा

अजित पवार का तैलचित्र लगाने का प्रस्ताव पहले मनपा की आमसभा में रखा गया था। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक अनुमति नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। इस मुद्दे को नगरसेवक अमोल बालवडकर ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन ने सरकार की मंजूरी की अनिवार्यता का हवाला दिया था।

पक्ष और विपक्ष की सहमति से बढ़ी प्रक्रिया

सोमवार को हुई बैठक में सभागृह नेता गणेश बिडकर और विपक्ष के नेता निलेश निकम द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी गई। इस निर्णय के बाद तैलचित्र स्थापना की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

जयंती पर होगा औपचारिक अनावरण

पुणे मनपा प्रशासन की योजना है कि राज्य सरकार से समय पर मंजूरी मिलने पर 22 जुलाई को अजित पवार की जयंती के अवसर पर तैलचित्र का विधिवत अनावरण किया जाए। इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा घोषित की जाएगी।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा