पुणे महानगरपालिका  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में सड़क से स्कूल और अस्पताल तक बड़े फैसले, 60 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Pune Municipal Corporation projects: पुणे मनपा की स्थायी समिति ने धायरी सड़क, मॉडल स्कूल, नवजात उपचार उपकरण और इको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति प्रशिक्षण समेत कई करोड़ों की परियोजनाओं को मंजूरी दी।

प्रमोद यादव

Pune Dhayari Road Model School Projects: पुणे महानगरपालिका की स्थायी समिति ने शहर में सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। धायरी में 30 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण हेतु 60 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तीय दायित्व को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसके अलावा, राजीव गांधीनगर में कक्षा पहली से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम के अत्याधुनिक 'मॉडल स्कूल' के निर्माण के लिए 62 करोड़ 21 लाख रुपये के खर्च का प्रावधान किया गया है। वहीं, मनपा अस्पतालों की नवजात गहन चिकित्सा इकाइयों (एनआईसीयू) के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से वेंटिलेटर और सीपीएपी (सीपीएपी) मशीनें खरीदने तथा मनपा स्कूलों के दो हजार विद्यार्थियों के लिए 'रंगवा इको बाप्पा' उपक्रम को भी मंजूरी दी गई है।

धायरी क्षेत्र में लोकमत प्रेस से सावित्री गार्डन के बीच प्रस्तावित 30 मीटर चौड़ी और लगभग 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण हेतु 56 संपत्तियों का भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इस सड़क परियोजना से कुल 61 संपत्तियां प्रभावित हो रही हैं, जिनमें से 5 संपत्तियां पहले ही महानगरपालिका के कब्जे में आ चुकी हैं, जबकि शेष 56 संपत्तियों का अधिग्रहण किया जाना बाकी है। इन संपत्तियों का कुल क्षेत्रफल लगभग 30,422.26 वर्गमीटर है।

पुणे के राजीव गांधी नगर में बनेगा मॉडल स्कूल

पुणे महानगरपालिका के राजीव गांधी नगर में मनपा की 4 एकड़ भूमि पर 62.21 करोड़ रुपये से बनेगा मॉडल स्कूल कुछ संपत्ति मालिकों की मौखिक सहमति के बाद करीब 300 मीटर लंबी और 9 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

पुणे महानगरपालिका की स्थायी समिति ने शहर में सड़क की संयुक्त पैमाइश (नापजोख) 24 और 25 अप्रैल 2025 को की गई थी, जिसके बाद भूमि अभिलेख विभाग ने 12 दिसंबर 2025 को पैमाइश का नक्शा मनपा को सौंपा। वितीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस कार्य के लिए केवल 30 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था, जबकि भूमि अधिग्रहण के लिए अतिरिक्त, 61।91 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

इस राशि को 2027-28 में 20 करोड़, 2028-29 में 21, करोड़ 91 लाख 30 हजार और 2029-30 में 20 करोड़ रुपये के चरणों में खर्च करने की योजना बनाई गई है। राजीव गांधीनगर में महानगरपालिका की लगभग 4 एकड़ भूमि पर पहली से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम का अत्याधुनिक मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। स्कूल के भव्य निर्माण के लिए 62 करोड़ 21 लाख रुपये का विस्तृत प्राक्कलन तैयार किया गया है।

शिशुओं के इलाज के लिए 4 करोड़ के उपकरण

पुणे महानगरपालिका के कमला नेहरू अस्पताल, राजीव गांधी अस्पताल और चंदूमामा सोनवणे प्रसूतिगृह की नवजात गहन चिकित्सा इकाइयों (एनआईसीयू) के लिए 10 वेंटिलेटर और 10 सीपीएपी मशीनें खरीदी जाएंगी।

इस पर 3 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। मनपा अस्पतालों में नवजात शिशुओं के लिए वेंटिलेटर की कमी के कारण गंभीर स्थिति वाले बच्चों को अक्सर ससून अस्पताल संदर्भित (रिफर) करना पड़ता है।

दो हजार विद्यार्थियों को सिखाएंगे 'इको बप्पा' मूर्ति निर्माण

पुणे महानगरपालिका के गणेशोत्सव के मद्देनजर मनपा स्कूलों के 2,000 विद्यार्थियों को इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रंगवा इको बप्पा उपक्रम का आयोजन 'महाराष्ट्र राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग मंडल' के हस्तनिर्मित कागज संस्थान के माध्यम से किया जाएगा।

इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी को कागज की लुगदी और शाडू मिट्टी के मिश्रण से बनी 7 इंच की गणेश मूर्ति, 6 रंग, 2 ब्रश, पैकिंग और जानकारी पुस्तिका वाली एक विशेष किट दी जाएगी। योजना में लाभान्वित विद्यार्थियों की संख्या 1,500 से बढ़ाकर 2,000 करने से संबंधित पूरक प्रस्ताव (उप-प्रस्ताव) को भी स्थायी समिति ने अपनी मंजूरी दे दी है।

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की