प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

यात्रिगण ध्यान दें! मुंबई-पुणे रेलवे लाइन पर मेगा ब्लॉक, देखें कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द

Mumbai-Pune Railway Megablock: मुंबई–पुणे रेलवे लाइन पर मेगा ब्लॉक के कारण 7 दिसंबर को सिंहगढ़, डेक्कन क्वीन समेत कई एक्सप्रेस व पुणे-लोनावला लोकल ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।

आकाश मसने

Mumbai-Pune Train Timing Updates: यात्रियों के लिए कल का दिन मुश्किल भरा होने वाला है। रविवार 7 दिसंबर को मुंबई–पुणे रेलवे लाइन पर बड़े पैमाने पर मेंटेनेंस कार्य किए जा रहे हैं। इसी वजह से सेंट्रल रेलवे ने कई तेज गति वाली एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। साथ ही पुणे से लोनावला की ओर चलने वाली कई लोकल सेवाएं भी पटरी पर नहीं उतरेंगी, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मेगा ब्लॉक ट्रैक रिपेयरिंग, ओवरहेड वायर चेकिंग और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए आवश्यक है। सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने और आने वाले समय में ट्रेनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कौन-कौन सी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द?

रविवार को जिन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, उनमें सिंहगढ़ एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस, प्रगति एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, इंद्रायणी एक्सप्रेस शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें पुणे और मुंबई के बीच सबसे ज्यादा यात्रियों द्वारा पसंद की जाती हैं। ऐसे में कई ऑफिस गोइंग ट्रैवलर्स और वीकेंड यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

पुणे-लोनावला लोकल सेवाओं पर भी असर

लोकल यात्रियों को भी आज परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ लोकल सेवाएं तालेगांव दाभाड़े स्टेशन से शुरू या समाप्त होंगी। यानी वे पुणे और लोनावला के बीच की अपनी सामान्य यात्रा नहीं करेंगी। लोकल रूट पर सबसे अधिक भीड़ रविवार के दिन लोनावला और खंडाला जैसे हिल प्वाइंट्स जाने वाले यात्रियों की रहती है। ऐसे में कई ट्रेनें रद्द होने से यात्रा कार्यक्रम गड़बड़ा गया है।

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील

सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या स्टेशन पर संपर्क कर ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। इसके अलावा, वैकल्पिक बस या टैक्सी सेवाओं का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सोमवार से रेल सेवाएं सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री