मुंबईकरों के लिए बड़ा तोहफा! उरण मार्ग पर शुरू होंगी 10 नई लोकल ट्रेनें, CM फडणवीस ने किया ऐलान

Mumbai Uran Local Trains: रेलवे बोर्ड ने नेरुल-उरण पोर्ट लाइन मार्ग पर 10 नई लोकल सेवाओं और तारघर-गव्हाण में स्टॉपेज को मंजूरी दी है, जिससे हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Mumbai Uran Local Trains
उरण रेलवे स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Uran Route New Local Trains: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए उरण मार्ग पर अतिरिक्त उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को मंजूरी देने की घोषणा की है, जिसे उन्होंने मुंबईवासियों के लिए एक विशेष उपहार बताया है। रेलवे बोर्ड ने तारघर और गव्हाण में स्टॉपेज को भी मंजूरी दी है।

रेलवे बोर्ड ने जारी की आधिकारिक सूचना रेलवे बोर्ड की ओर से 3 दिसंबर 2025 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, मुंबई की पोर्ट लाइन मार्ग (नेरुल-उरण-बेलापुर) पर कुल 10 नई उपनगरीय सेवाओं को शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।

जानें कहां-कहां से चलेंगी ट्रेनें

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए इसे मुंबई वालों के लिए एक खास तोहफा बताया। मंजूर की गई 10 ट्रेन सेवाओं में से 4 सेवाएं नेरुल-उरण-नेरुल मार्ग पर (4 ट्रिप) संचालित होंगी, जबकि शेष 6 सेवाओं को बेलापुर-उरण-बेलापुर मार्ग (6 ट्रिप) पर चलाने की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री ने अपने अनुरोध को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद भी किया। तारघर और गव्हाण पर ठहराव से होगा बड़ा फायदा इन अतिरिक्त सेवाओं के साथ ही, रेलवे बोर्ड ने पोर्ट लाइन उपनगरीय सेवाओं के लिए दो महत्वपूर्ण स्टेशनों, तारघर और गव्हाण पर ठहराव के प्रावधान को भी मंजूरी दे दी है।

नए स्टॉपेज से यात्रियों को फायदा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इन नए स्टॉपेज की मंजूरी से यात्रियों को बहुत फायदा होगा और मुंबई वालों का रोजाना का सफर बहुत आसान हो जाएगा। यह निर्णय विशेष रूप से उरण कॉरिडोर के साथ तेजी से विकसित हो रहे आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों के यात्रियों के लिए बहुत जरूरी राहत प्रदान करेगा, क्योंकि ये यात्री वर्तमान में अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए बड़े पैमाने पर सड़क परिवहन पर निर्भर रहते हैं।

यात्रा में सुविधा और भीड़भाड़ में कमी मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अतिरिक्त सेवाएं और नए ठहराव शुरू होने से भीड़भाड़ कम होगी, प्रतीक्षा समय में कमी आएगी और नवी मुंबई तथा उरण के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए समग्र यात्रा सुविधा में सुधार होगा। इसके शुरू हो जाने से लोग कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकेंगे और सड़कों पर भी वाहनों की संख्या कम देखने को मिलेगी।

उन्होंने बताया कि जनता काफी समय से इसकी मांग कर रही थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनकी परेशानी को समझते हुए इसे शुरू करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने जनता की तरफ से भी इसके लिए आभार प्रकट किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com