अजित पवार (सौजन्य-एक्स) 
पुणे

Ladki Bahin Yojana: अब पुरुषों से वसूला जाएगा पैसा, डिप्टी सीएम पवार का ऐलान

Ajit Pawar on Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना को लेकर कई तरह की बाते सामने आई है, जिसमें अब चौकाने वाला खुलासा हुआ है। डिप्टी सीएम अजित पवार ने इस पर सख्त एक्शन लेने को कहा है।

प्रिया जैस

Ajit Pawar on Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान कर दिया है। अजित पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना में हुई धोखाधड़ी में हिस्सा बनने वाले पुरुषों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन पुरुषों से राशि वसूल की जाएगी।

अजित पवार का यह बयान ऐसे समय आया है जब इस योजना के 14,000 पुरुष लाभार्थी होने की बात सामने आई है। लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता राशि मिलती है तथा पात्रता हेतु निश्चित वार्षिक पारिवारिक आय समेत कुछ शर्तें लगायी गयी हैं। यह योजना पिछले साल अगस्त में शुरू की गई थी।

पुरुषों को लाभार्थी बनाने का कोई कारण नहीं - पवार

लाडकी बहिन योजना को नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति सरकार की शानदार जीत के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। अजित पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लाडकी बहिन योजना गरीब महिलाओं की मदद के लिए शुरू की गई थी। पुरुषों को इसका लाभार्थी बनाने का कोई कारण नहीं है। हम उन्हें दिया गया पैसा वापस लेंगे। अगर वे सहयोग नहीं करते हैं, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।''

उन्होंने कहा,‘‘सरकारी नौकरी करने वाली कुछ महिलाएं भी लाभार्थी बन गई थीं, लेकिन हमने उनके नाम हटा दिए। जैसे-जैसे हम योजना के कामकाज की समीक्षा करते रहेंगे, हम ऐसे नाम हटाते रहेंगे।''

क्या बोले चंद्रशेखर बावनकुले?

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि 'मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना' के तहत यदि किसी महिला ने गलती से लाभ लिया हो, तो उससे पैसे वापस नहीं लिए जाएंगे। लेकिन यदि किसी पुरुष ने गलत तरीके से योजना का लाभ उठाया है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उससे पैसे की वसूली भी की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति धोखाधड़ी न कर सके। अगर किसी पुरुष ने महिला बनकर इस योजना का लाभ उठाया है, तो यह गंभीर अपराध है और उस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन