Sayali Surve Missing Pune (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
पुणे

Sayali Surve: 'घर वापसी' के कुछ ही दिनों बाद लापता हुईं मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे; पति पर किडनैपिंग का आरोप

Sayali Surve Missing Pune: पूर्व मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे 4 बच्चों संग पुणे से लापता। सायली के परिवार ने पति पर अपहरण का आरोप लगाया है। सायली ने हाल ही में की थी हिंदू धर्म में वापसी।

अनिल सिंह

Sayali Surve Missing: महाराष्ट्र के पुणे स्थित पिंपरी-चिंचवड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 'मिस इंडिया अर्थ 2019' की विजेता सायली सुर्वे, जिन्होंने हाल ही में इस्लाम त्याग कर हिंदू धर्म में वापसी की थी, अपने चार बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई हैं। यह घटना उनके सार्वजनिक 'घर वापसी' समारोह के महज कुछ ही दिनों बाद हुई है। सायली के माता-पिता ने उनके अलग रह रहे पति आतिफ तासे और ससुराल वालों पर अपहरण (Kidnapping) का गंभीर आरोप लगाया है।

सायली सुर्वे ने कुछ हफ्ते पहले ही मीडिया के सामने आकर सनसनी मचा दी थी। उन्होंने अपने पति, जो कि मीरा-भायंदर के एक मुस्लिम कारोबारी हैं, पर शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना और 'लव जिहाद' के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि शादी के बाद उन पर जबरन कलमा पढ़ने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया था। वर्षों की चुप्पी के बाद, उन्होंने पिंपरी-चिंचवड़ में एक भव्य शुद्धिकरण समारोह के माध्यम से हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर आद्या सुर्वे रख लिया था।

घर वापसी' के बाद बढ़ा खतरा?

सायली के माता-पिता का दावा है कि उनकी बेटी और चारों बच्चों को ससुराल वालों ने अगवा कर लिया है। सायली ने अपने शुद्धिकरण समारोह के दौरान भावुक होकर कहा था कि आतिफ से शादी करना उनकी "जिंदगी की सबसे बड़ी भूल" थी। इस समारोह में सांसद मेधा कुलकर्णी, विधायक उमा खापरे और बजरंग दल के कई पदाधिकारी शामिल हुए थे। सायली की सुरक्षा को लेकर तभी से चिंता जताई जा रही थी, और अब उनके अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया है।

एविएशन में मास्टर और मॉडलिंग का सफर

एविएशन में मास्टर डिग्री रखने वाली सायली सुर्वे ने 2019 में 'मिस इंडिया अर्थ' का खिताब जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। हालांकि, आतिफ तासे से प्रेम विवाह करने के बाद वे लाइमलाइट से पूरी तरह दूर हो गई थीं। उन्होंने बताया था कि चार बच्चों की खातिर उन्होंने सालों तक प्रताड़ना सही, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तो उन्होंने वापस अपने धर्म और परिवार की शरण में आने का फैसला किया।

पुलिस की जांच और तलाश तेज

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस सायली और उनके बच्चों के अंतिम मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आतिफ तासे और उनके परिवार से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या सायली अपनी मर्जी से कहीं गई हैं या वाकई उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। हिंदू संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सायली और उनके बच्चों को जल्द बरामद नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें