पुणे में ट्रक हादसे का दृश्य सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

पुणे: गड्ढे ने ली 11 साल के मासूम की जान, पिता की आंखों के सामने बेटे की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

Pune Mhalunge Road Accident: पुणे के म्हालुंगे में सड़क के गड्ढे के कारण बाइक फिसलने से 11 वर्षीय मासूम ट्रक की चपेट में आ गया। दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

आकाश मसने

Pune Road Accident CCTV Video: महाराष्ट्र के पुणे शहर में सड़कों की जर्जर हालत और जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों ने एक बार फिर एक मासूम की जिंदगी छीन ली। बालेवाडी-म्हालुंगे इलाके में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। म्हालुंगे स्थित ग्रीन कोट सोसाइटी के सामने, दुर्गा कैफे के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे की वजह से हुई दुर्घटना में 11 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुणे में कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, 11 साल का यह मासूम अपने पिता और बहन के साथ बाइक पर सवार होकर प्राइवेट कोचिंग क्लास जा रहा था। जब उनकी बाइक म्हालुंगे के दुर्गा कैफे के पास पहुंची, तो सड़क पर अचानक आए एक बड़े गड्ढे के कारण पिता का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर घिसटती हुई गिर गई।

पीछे से आ रहे ट्रक ने मासूम को कूचला

दुर्भाग्य से, बाइक से नीचे गिरते ही मासूम सीधे पीछे से आ रहे एक आयशर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। ट्रक का भारी पहिया बच्चे के ऊपर से निकल गया। ट्रक से कूचलते ही पिता की आंखों के सामने 11 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और एंबुलेंस व पुणे पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस भयावह हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

हादसे में 11 वर्षीय बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इस घटना ने म्हालुंगे और बालेवाडी क्षेत्र के निवासियों को गहरे शोक और आक्रोश में डुबो दिया है।

जर्जर सड़कों को लेकर लोगों में आक्रोश

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों का गंभीर मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुणे नगर निगम और संबंधित प्रशासन को बार-बार जर्जर सड़कों और खड्डों के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया।

कंगना ने दिया कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब, बोली- वंदे मातरम से पाकिस्तानियों से ज्यादा कांग्रेस क्यों तड़पती है?

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, तो राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर

PM मोदी के विदेशी दौरों में 5 साल में ₹557 करोड़ खर्च, सरकार ने दिया हिसाब, 2024 के मुकाबले 71.5% बढ़ी लागत