आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: राहुल गांधी आज राजस्थान कांग्रेस के ओबीसी विभाग की बैठक करेंगे। अमित शाह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। योगी आदित्यनाथ यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में शामिल होंगे।
Aaj Ki Taaja Khabar 17 August 2026
आज की ताजा खबर (डिजाइन फोटो)Breaking LIVE

ओडलारेवु से समुद्र में गई 8 मछुआरों वाली एक नाव लापता, तलाश जारी

आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले के ओडलारेवु से समुद्र में गई आठ मछुआरों वाली एक मछली पकड़ने की नाव चार दिन से लापता है। नाव अलावरम मंडल के कोमारागिरी पटनम गांव निवासी कोपनाटी रामकृष्ण वर्मा की है। यह नाव 3 अगस्त को ओडलारेवु जेटी से वैनातेया नदी और समुद्र के संगम के रास्ते मछली पकड़ने के लिए रवाना हुई थी। मछुआरों के पास करीब 15 दिनों का राशन और पर्याप्त डीजल था तथा उनके 13 अगस्त तक वापस लौटने की उम्मीद थी। लेकिन तय समय तक नाव नहीं लौटी और मछुआरों से भी कोई संपर्क नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि नाव पर मौजूद मोबाइल फोन और GPS सिस्टम भी काम नहीं कर रहे हैं।

 JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

झारखंड: राज्य सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद नियुक्त होकर अपने पदों पर काम कर चुके अभ्यर्थी अपनी नियुक्तियों को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग करते हुए प्रोजेक्ट भवन में धरने पर बैठे हैं।

Breaking News Today LIVE: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आज “अमित शाह यूथ ब्रिगेड” का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ में हिस्सा लेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पुलिस की बर्बरता से जुड़ी सुनवाई के बाद कल सुप्रीम कोर्ट के लॉन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

Navbharat Live
navbharatlive.com