लड़की को नग्न कर अघोरी पूजा की तैयारी, लातूर में काले जादू की रोंगटे खड़े करने वाली साजिश, बाबा समेत 15 पर केस

Latur Aghori Puja Case: लातूर के उदगीर में पैसों की बारिश के अंधविश्वास में 15 वर्षीय लड़की को नग्न कर अघोरी पूजा कराने की खौफनाक साजिश चल रही थी। पुलिस ने बाबा समेत 15 आरोपियों पर केस दर्ज किया।
latur aghori puja minor girl rescued
लातूर में अघोरी पूजा की साजिशप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Updated on

Latur Minor Girl Aghori Puja Case: महाराष्ट्र के लातूर जिले से अंधविश्वास और कथित काले जादू का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लातूर-उदगीर रोड पर स्थित करडखेल पाटी के पास पैसों की बारिश कराने का लालच देकर एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अघोरी पूजा की साजिश रची जा रही थी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिए जाने से पहले ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और साजिश का पर्दाफाश करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बचा लिया।

लक्ष्मी पूजा के नाम पर नग्न कर अघोरी विधि की तैयारी

यह सनसनीखेज मामला लातूर जिले के उदगीर ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, करडखेल पाटी के पास लक्ष्मी पूजा के नाम पर कथित अघोरी पूजा आयोजित करने की गुप्त तैयारी चल रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस अमानवीय कृत्य में एक अघोरी बाबा समेत करीब 15 लोग शामिल थे।

लोगों के सामने लड़की को नग्न लिटाकर अघोरी कर्मकांड करने की तैयारी

आरोप है कि पैसों की बारिश होने के अंधविश्वास में फंसाकर 15 साल की मासूम बच्ची को वहां लाया गया था। साजिशकर्ताओं की योजना लड़की को पूजा में मौजूद लोगों के सामने नग्न अवस्था में लिटाकर अघोरी कर्मकांड करने की थी। इसके लिए आधी रात का समय चुना गया था, ताकि किसी को भनक न लग सके।

लातूर पुलिस ने लड़की को बचाया

पुलिस को जैसे ही इस गुप्त तांत्रिक क्रिया की गुप्त सूचना मिली, उदगीर ग्रामीण पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर पूजा की तैयारियों को रोक दिया। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर नाबालिग लड़की को उनके चंगुल से छुड़ाया और सुरक्षित स्थान पर भेजा।

latur aghori puja minor girl rescued
ये देश वीर जवानों का गाने पर जमकर थिरके मंत्री गिरीश महाजन, अनोखे डांस का Video वायरल

सख्त धाराओं में मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ 'महाराष्ट्र नरबलि एवं अन्य अमानवीय, अनिष्ट और अघोरी प्रथा तथा जादूटोना प्रतिबंधक कानून' के साथ-साथ पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

उदगीर ग्रामीण पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस तांत्रिक क्रिया के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि क्या इस गिरोह ने इससे पहले भी क्षेत्र में ऐसी अघोरी पूजा या काला जादू आयोजित किया है। मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका और उनके संभावित नेटवर्क की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com