पुणे मेट्रो  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे मेट्रो विस्तार को गति, स्वारगेट-कात्रज कॉरिडोर सहित नई परियोजनाओं के लिए ₹180 करोड़ की निधि मंजूर

Pune Metro News: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो विस्तार के लिए महाराष्ट्र सरकार ने ₹180 करोड़ की अतिरिक्त निधि मंजूर की है। इसमें स्वारगेट-कात्रज कॉरिडोर को ₹100 करोड़ मिलेंगे।

रूपम सिंह

Pune Metro Expansion Katraj Underground Corridor Fund: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को गति देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹180 करोड़ की अतिरिक्त निधि मंजूर की है।

शहरी विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इस राशि का उपयोग अलग-अलग मेट्रो विस्तार परियोजनाओं के लिए इक्विटी फंडिंग और ब्याजमुक्त अधीनस्थ ऋण के रूप में किया जाएगा।

स्वारगेट-कात्रज को ₹180 करोड़

नई निधि में सबसे बड़ा हिस्सा स्वारगेट-कात्रज भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर के लिए निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए ₹100 करोड़ इक्विटी फंडिंग के रूप में मंजूर किए हैं। इसके अलावा ₹80 करोड़ का ब्याजमुक्त अधीनस्थ ऋण भी दिया जाएगा।

करीब ₹2,954.75 करोड़ की लागत वाली स्वारगेट-कात्रज परियोजना का निर्माण महामेट्रो की ओर से किया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस कॉरिडोर के लिए कुल ₹397.83 करोड़ की इक्विटी उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।

पहले जारी हो चुकी है ₹100 करोड़ की इक्विटी

नई मंजूरी के बाद स्वारगेट-कात्रज परियोजना के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी इक्विटी की राशि ₹200 करोड़ तक पहुंच जाएगी। इससे पहले अगस्त 2025 में ₹60 करोड़ और दिसंबर 2025 में ₹40 करोड़ की इक्विटी जारी की गई थी।

रामवाड़ी-वाघोली और वानाज-चांदनी चौक को भी फंड

राज्य सरकार की नई निधि में रामवाड़ी-वाघोली और वानाज-चांदनी चौक मेट्रो विस्तार को भी शामिल किया गया है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए राज्य की ओर से इक्विटी फंडिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

मेट्रो नेटवर्क के इन विस्तारों से पुणे शहर और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन का दायरा बढ़ाने की योजना है। नई निधि जारी होने से संबंधित परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार की वित्तीय भागीदारी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे