पुणे मानसून (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में 4°C

Pune Weather Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पुणे और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में मानसून की तीव्रता बढ़ेगी। पुणे में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

रूपम सिंह

IMD Rain Alert Pune Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के साथ महाराष्ट्र में भी बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में पुणे शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

कम दबाव का क्षेत्र बना वजह

आईएमडी के अनुसार, अरब सागर से लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों तक कम दबाव का क्षेत्र तथा सक्रिय ट्रफ लाइन बनने से मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार हुई हैं। इसी वजह से राज्य के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। बुधवार, 1 जुलाई को पुणे सहित मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और विदर्भ के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट भी जारी किया गया है।

पुणे में तापमान में आई गिरावट

पिछले कुछ दिनों से पुणे शहर में केवल हल्की बारिश और रुक-रुककर बौछारें पड़ रही थीं। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सुबह-शाम हल्की बारिश दर्ज की गई। लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण शहर के अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों और यात्रा करने वालों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने और प्रशासन की सलाह का पालन करने को कहा गया है।

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा