पुणे महाज्योति परीक्षा  एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
पुणे

कंप्यूटर नहीं मिले, महाज्योति की परीक्षा रद्द, आंबेगांव केंद्र पर अव्यवस्था, छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका

Mahajyoti Exam Cancelled: पुणे के आंबेगांव केंद्र पर पर्याप्त कंप्यूटर और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से महाज्योति की चालणी परीक्षा रद्द कर दी गई।

आंचल लोखंडे

Mahajyoti Screening Exam: महाज्योति की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पूर्व प्रशिक्षण के लिए आयोजित चालणी परीक्षा में बुधवार को आंबेगांव बुद्रुक स्थित परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था सामने आई। छात्रों ने पर्याप्त कंप्यूटर उपलब्ध नहीं होने, तकनीकी दिक्कत और समय पर परीक्षा शुरू नहीं होने की शिकायत की। इसके बाद केंद्र के बाहर छात्रों की भीड़ जमा हो गई। मामले में आंबेगांव केंद्र की परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी सामने आई है।

महाज्योति की ओर से 7 से 9 अक्टूबर के बीच यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। आंबेगांव केंद्र पर हुई गड़बड़ी को लेकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदारी तय करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही परीक्षा नहीं दे सके सभी छात्रों को दोबारा परीक्षा का अवसर देने की मांग की गई है।

महाज्योति के प्रबंध निदेशक से चर्चा

राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता रोहन सुरवसे पाटील ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण किसी भी विद्यार्थी के भविष्य के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रभावित छात्रों को समान अवसर देने और पुनर्परीक्षा की तारीख तत्काल घोषित करने की मांग की। बताया गया कि विधायक रोहित पवार ने भी छात्रों का मुद्दा उठाया है। वहीं, ओबीसी नेता विजय वडेट्टीवार ने महाज्योति के प्रबंध निदेशक से चर्चा की है।

छात्रों को न्याय मिलना चाहिए

राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता रोहन सुरवसे पाटील ने कहा कि “विद्यार्थियों की मेहनत और उनके भविष्य की किसी भी तरह बलि नहीं जानी चाहिए। महाज्योति सामाजिक न्याय के उद्देश्य से स्थापित संस्था है। इसलिए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, नियोजन और विद्यार्थी-केंद्रित भूमिका अपेक्षित है। आंबेगांव मामले में प्रत्येक विद्यार्थी को न्याय मिलना चाहिए।

(पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट)

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी