मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

जेजुरी सड़क हादसा: 3 महिला वारकरियों की मौत, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

Jejuri Warkari Accident: पुणे के जेजुरी में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिला वारकरियों की मौत। सीएम फडणवीस ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की।

आकाश मसने

Jejuri Warkari Accident Compensation: महाराष्ट्र के पुणे जिले के जेजुरी इलाके में पंढरपुर आषाढ़ी एकादशी वारी की यात्रा पर निकलीं महिला वारकरियों के एक जत्थे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिला वारकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों सुनेत्रा पवार व एकनाथ शिंदेन ने दुख जताया है।

CM फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसके साथ ही, सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

CM देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पुणे जिले के जेजुरी के पास एक दुर्घटना में तीन वारकरियों की मौत अत्यंत पीड़ादायक है। इस त्रासदी में जान गंवाने वाली वारकरियों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। घायल वारकरियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

मृतकों के परिवारों को 5 लाख की आर्थिक मदद

महाराष्ट्र सरकार ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए तुरंत मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की कि राज्य सरकार इस हादसे में जान गंवाने वाली प्रत्येक महिला वारकरी के परिवार को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इसके साथ ही प्रशासन को घायलों के बेहतर और त्वरित इलाज के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने घायलों से की मुलाकात

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जेजुरी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाली तीन महिला वारकरी श्रद्धालुओं को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिजनों के दुख में सहभागी हूं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैंने अस्पताल में घायल वारकरी महिलाओं से मुलाकात की है और जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को उनके इलाज में कोई कोताही न बरतने के आवश्यक निर्देश दिए हैं। सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि पंढरपुर की यात्रा कर रहे वारकरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए, वाहन चलाते समय सड़क पर चल रहे वारकरियों के प्रति सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान, उन्होंने कहा कि मैं घायल महिलाओं के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान विट्ठल से प्रार्थना करती हूं।

एकनाथ शिंदे ने जेजुरी हादसे पर जताया शोक

इसके अलावा राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा कि पुणे जिले के जेजुरी इलाके में वारकरियों को ले जा रहे एक वाहन के साथ हुए हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। ये वारकरी पंढरपुर की यात्रा कर रहे थे। इस हादसे में तीन महिला वारकरियों की दुखद मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

एकनाथ शिंदे ने पोस्ट किया कि यह घटना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे पंढरी वारी यात्रा के दौरान पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करें और एहतियाती उपाय लागू करें। सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती है और ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। मैं इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं भगवान पांडुरंग से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।

बता दें कि पुणे जिले के जेजुरी इलाके में एक ट्रक ने महिला वारकरियों के एक ग्रुप को टक्कर मारी थी। इसमें तीन महिला वारकरियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा बेलसर टोल नाका से जेजुरी की ओर लगभग 500 मीटर दूर होटल शिपदीप लॉजिंग के सामने हुआ था।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच