जय पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

बारामती में भावुक हुए Jay Pawar, बोले-जांच रिपोर्ट के बाद ही रखूंगा सच सामने

बारामती में बैठक के दौरान Jay Pawar भावुक हो गए और कहा कि अजित पवार की दुर्घटना की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वे खुलकर बोलेंगे। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर अधूरे सपने पूरे करने का संकल्प जताया।

अपूर्वा नायक

Jay Pawar On Ajit Pawar Plane Crash: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जय पवार ने भावुक होते हुए स्पष्ट किया है कि वे पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की दुर्घटना की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मीडिया के सामने अपनी विस्तृत भूमिका रखेंगे।

बारामती स्थित 'राष्ट्रवादी भवन' में आयोजित विधानसभा उपचुनाव की समीक्षा बैठक के दौरान जय पवार ने कहा कि अजित दादा की असामयिक मृत्यु को 2 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक यह विश्वास करना कठिन है कि वे हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दादा के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए मेरे सहित पवार परिवार पूरी निष्ठा से काम करता रहेगा लेकिन इसके लिए बारामती की जनता का साथ अनिवार्य है।

उन्होंने कहा, मैंने पूर्व में कहा था कि मैं इस विषय पर बोलूंगा लेकिन फिलहाल जांच चल रही है। यदि मैं अभी कुछ कहता हूं तो इससे जांच प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रिपोर्ट आने के बाद मैं निश्चित रूप से सच सामने लाऊंगा।

Jay Pawar ने उठाए गंभीर सवाल

उन्होंने विमान कंपनी की त्रुटियों का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि दादा के जाने के बाद केवल राष्ट्रवादी कांग्रेस को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है? साथ ही, सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय जनहित और पार्टी की मजबूती के लिए लिया गया था, जिसे बेहद सादगी से संपन्न किया गया।

अंतिम क्षणों की याद में छलक उठे आंसू

बैठक के दौरान दादा को याद करते हुए जय पवार अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। उन्होंने उस हृदयविदारक घटना का स्मरण करते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत अस्पताल की ओर भागे थे। उन्होंने कहा, मुझे लगा था कि दादा सुरक्षित होंगे और उनका उपचार चल रहा होगा लेकिन जब मैं आईसीयू के भीतर पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर सुन्न रह गया, उन्होंने बारामती उपचुनाव को निर्विरोध कराने की अपील करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार और पूरा परिवार जनता के साथ खड़ा है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान