Jay Pawar ने BSR एयरलाइंस मालिक की गिरफ्तारी की मांग, विमान हादसे पर उठाए सवाल

बारामती में Jay Pawar ने विमान हादसे को लेकर BSR एयरलाइंस पर गंभीर आरोप लगाए और मालिक की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
jay-pawar-on-ajit-pawar-death-will-speak-after-report
जय पवार (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Jay Pawar BSR Airlines Arrest Deamand: पूर्व डिप्टी सीएम दिवंगत अजित पवार के पुत्र जय पवार ने बीएसआर एयरलाइंस कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस एयरलाइन्स के कामकाज के तरीके में कई तरह की खामियां हैं।

जय ने इससे पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें वीएसआर के मालिक के पुत्र रोहित सिंह को विमान के उड़ान भरते समय पायलट की सीट पर सोते हुए देखा गया था। 28 जनवरी को जिस विमान हादसे में अजित पवार की मौत हुई थी, उसे वीएसआर ने ही मुहैया कराया था। जय का कहना है कि इस कंपनी से जुड़े विमानों का रखरखाव सही ढंग से नहीं किया जाता है।

Jay Pawar ने की मीडिया से बात

इन लापरवाहियों की वजह से 28 जनवरी को विमान हादसा हुआ था। इस मामले की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने वीएसआर वेंचर्स के मालिक वीके सिंह से पूछताछ की थी। लेकिन अब यह मामले ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जय शनिवार को बारामती में मीडिया से बात कर रहे थे।

शरद के संपर्क में 20 MLA!

राका के दोनों गुटों के विलय पर चल रही चर्चा के बीच ऐसी जानकारी सामने आई है कि सुनेत्रा पवार गुट के करीब 15 से 20 विधायक शरद पवार के संपर्क में है। सूत्रों के मुताबिक सुनेत्रा पवार गुट के एक मंत्री ने बड़े पवार से मुलाकात कर विलय के मुद्दे पर अहम चर्चा की है। ऐसी रिपोर्ट है कि विलय के फैसले में हो रही देरी से कई विधायक नाराज है। ऐसे में अब बड़े उलटफेर के कयास लगाए जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com