CID ऑफिस में अधिकारियों से चर्चा करते जय पवार व अन्य सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

अजित पवार विमान हादसा: सच्चाई जानने के लिए बेटे जय पवार पहुंचे CID दफ्तर, बोले- लाखों लोगों के भरोसे का सवाल

Jay Pawar Visit CID Office: पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे की पारदर्शी और त्वरित CID जांच की मांग को लेकर उनके बेटे जय पवार ने अधिकारियों से मुलाकात की और प्रगति रिपोर्ट मांगी।

आकाश मसने

Highlights

  • जय पवार ने पुणे स्थित सीआईडी कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात।

  • अजित पवार विमान हादसे की जांच की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

  • जय पवार ने अजित पवार हादसे की जांच तेज करने की मांग की।

Jay Pawar Demands CID Inquiry Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिवंगत नेता अजित पवार के विमान हादसे को लेकर फिर एक बार हलचल तेज हो गई है। हादसे के पीछे की असली वजह और सच्चाई को सामने लाने के लिए अब उनके परिवार ने जांच एजेंसियों पर दबाव बढ़ा दिया है। अजित पवार के बेटे एवं एनसीपी के युवा नेता जय पवार ने इस मामले की जांच में तेजी लाने और निष्पक्षता बनाए रखने की पुरजोर मांग की है। बुधवार को जय पवार ने पुणे स्थित कार्यालय में सीआईडी के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर जांच की प्रगति की समीक्षा की।

जय पवार पहुंचे CID ऑफिस

पुणे स्थित सीआईडी कार्यालय में जय पवार ने अजित पवार विमान हादसे की जांच की मौजूदा स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई, जांच पूरी होने में लगने वाले संभावित समय और लंबित मुद्दों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने जांच को पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने और किसी भी तरह की देरी से बचने पर जोर दिया।

जय पवार बोले- ये लाखों लोगों के विश्वास से जुड़ा विषय

जय पवार ने कहा कि मेरे पिता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे के पीछे की सच्चाई सामने आना केवल एक परिवार का सवाल नहीं है, बल्कि उनसे अपार प्रेम करने वाले लाखों नागरिकों के विश्वास से जुड़ा विषय है।

जय पवार ने कहा कि हादसे को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवालों के जवाब मिलना और जांच के प्रत्येक महत्वपूर्ण पहलू की गहन पड़ताल होना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां सभी संबंधित पहलुओं की गंभीरता से जांच करेंगी और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि 28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया था। घटना के बाद से ही मामले की जांच जारी है और समय-समय पर परिजन तथा समर्थक जांच को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाते रहे हैं।

अजित पवार विमान हादसे की सच्चाई सामने आने तक जारी रहेगा प्रयास

जय पवार ने संकल्प जताया कि जब तक अजित पवार के विमान हादसे की सच्चाई सामने नहीं आ जाती, तब तक वह इस मामले की जांच को लेकर लगातार जानकारी लेते रहेंगे। उन्होंने जांच में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस दौरान विधायक विक्रम काकडे भी उनके साथ मौजूद थे।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग