सुनेत्रा पवार ने जीशान सिद्दीकी को बनाया मुंबई NCP का अध्यक्ष, बोले- वहिनी मां जैसी, पार्थ बड़े भाई

Zeeshan Siddique: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने जीशान सिद्दीकी को पार्टी का मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Zeeshan Siddique Mumbai NCP President
जीशान सिद्दीकी को पुष्पगुच्छ देते सुनील तटकरे, सुनेत्रा पवारफाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Zeeshan Siddique Mumbai NCP President: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जीशान सिद्दीकी को पार्टी का मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही एनसीपी ने उमेश पाटिल को अपना राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है।

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य (MLC) भी हैं। अपनी नियुक्ति के बाद जीशान ने महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार और सांसद पार्थ पवार का आभार जताया है।

जीशान सिद्दीकी ने सुनेत्रा पवार और पार्थ का जताया आभार

मुंबई NCP अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के MLC जीशान सिद्दीकी ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जो सुनेत्रा वहिनी और पार्थ दादा ने आज मुझे अपने नेतृत्व में सौंपी है। उन्होंने मुझे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह मेरे और मेरी पूरी टीम के लिए बहुत बड़ी बात है। अब मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करना हमारी जिम्मेदारी है।

Zeeshan Siddique Mumbai NCP President
महाराष्ट्र ST महामंडल के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा वेतन, सरकार ने ₹391.02 करोड़ मंजूर किए

सुनेत्रा वहिनी मां समान: जीशान सिद्दीकी

मुंबई NCP अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद जीशान सिद्दीकी ने सुनेत्रा पवार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि वहिनी (भाभी) हमेशा मेरे लिए एक मां की तरह रही हैं, और पार्थ दादा हमेशा एक बड़े भाई की तरह रहे हैं। वहिनी साहिब हमेशा एक मां की तरह रही हैं, और मैं उनके भरोसे पर खरा उतरूंगा।

जीशान सिद्दीकी ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने मुझे MLC का पद दिया था, और अब उन्होंने मुझे मुंबई अध्यक्ष बनाया है। मैं उनका आभारी हूं। मैं पूरी कोशिश सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाऊं।

Zeeshan Siddique Mumbai NCP President
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: 1.5 करोड़ किसानों के खाते में इसी सप्ताह आएंगे 5,000 रुपए

जीशान ने वित्त मंत्रालय पर ठाेका दावा

NCP के मुंबई अध्यक्ष बनते ही जीशान सिद्दीकी ने वित्त मंत्रालय पर दावा ठाेक दिया है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग हमेशा अजित पवार के पास रहा है, और आज भी हम सभी का मानना ​​है कि वहिनी साहिब (सुनेत्रा पवार) इसे संभालने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

जीशान सिद्दीकी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि महायुति गठबंधन के भीतर, हमें वित्त विभाग वापस जरूर मिलेगा। पूरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को यही उम्मीद है, और मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा जल्द ही होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com