जय पवार ने की सीबीआई जांच की मांग (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

इतनी आसानी से नष्ट नहीं होता...जय पवार ने बारामती हादसे को बताया 'गंभीर चूक'; VSR कंपनी पर बैन की मांग

Ajit Pawar Death Investigation: जय पवार ने बारामती विमान हादसे में साजिश की आशंका जताई। ब्लैक बॉक्स के डेटा पर सवाल उठाते हुए VSR वेंचर्स पर प्रतिबंध की मांग की।

प्रिया जैस

Jay Pawar Social Media Post: पुणे में पिछले महीने एक विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार ने बुधवार को दुर्घटना के पीछे "गंभीर चूक होने की आशंका" को लेकर गहन जांच की मांग की और कहा कि विमान का ब्लैक बॉक्स इतनी आसानी से नष्ट नहीं हो सकता।

उन्होंने वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। इसी विमानन कंपनी के लीयरजेट 45एक्सआर विमान के 28 जनवरी को बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से जय के पिता अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

जय पवार ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

जय पवार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "ब्लैक बॉक्स को इतनी आसानी से नष्ट नहीं किया जा सकता। महाराष्ट्र के लोगों को दुर्घटना की पारदर्शी और पूरी सच्चाई जानने का अधिकार है।" वीएसआर विमानन कंपनी पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा, "विमानन कंपनी की गंभीर चूक की आशंका और अनियमितताओं की विस्तृत व निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।"

अजित पवार विमान हादसे की CBI जांच की मांग

उनका यह बयान महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राकांपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात और विमान दुर्घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग के एक दिन बाद आया है। वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने मंगलवार को कहा कि घातक दुर्घटना वाले लीयरजेट 45 विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) से डेटा प्राप्त करने के लिए विशेष सहायता मांगी गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

India Bloc March Live: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मैदान में विपक्ष, बीजेपी ने राहुल को बताया कुंठाधिपति

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

दिल्ली में CEC के नाम पर जबरदस्त सियासी रण! बैरिकेड चढ़े विपक्षी सांसद तो धरने पर बैठे प्रियंका और राहुल