पुणे मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune: हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 अंतिम चरण में, 31 मार्च तक यात्रियों को मिल सकती है सौगात

Maharashtra News: हिंजवड़ी–शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 पर 19 किमी ट्रैक का ट्रायल सफल हो गया है। 31 मार्च तक पुणे के आईटी हब को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे की लाइफलाइन मानी जा रही हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 का कार्य अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है।

पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) ने हाल ही में माण से पुणे विश्वविद्यालय चौक के बीच 19 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर मेट्रो का सफल ट्रायल पूरा किया है। इस उपलब्धि के बाद अब पूरे मार्ग को यात्रियों के लिए खोलने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, यदि सभी तकनीकी और सुरक्षा अनुमतियां समय पर पूरी हो जाती हैं, तो 31 मार्च तक मेट्रो लाइन-3 का बड़ा हिस्सा यात्रियों के लिए शुरू किया जा सकता है। इससे हिंजवड़ी और शहर के मध्य यात्रा करने वाले हजारों कर्मचारियों और नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आईटी हब और शहर के बीच मजबूत कनेक्टिविटी

कुल 23 किलोमीटर लंबी यह एलिवेटेड मेट्रो लाइन नवंबर 2021 में शुरू की गई थी। परियोजना का मुख्य उद्देश्य हिंजवड़ी आईटी हब और पुणे शहर के प्रमुख इलाकों के बीच लगने वाले रोजाना ट्रैफिक जाम को कम करना है। मेट्रो के शुरू होने से सड़क यातायात का दबाव घटेगा और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

23 स्टेशनों से होकर गुजरेगी मेट्रो

इस रूट पर कुल 23 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें मेगापोलिस सर्कल, डोहलर, इन्फोसिस फेज-2, विप्रो फेज-2, शिवाजी चौक, हिंजवड़ी, वाकड़, बालेवाड़ी स्टेडियम, बाणेर और शिवाजीनगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं। यह लाइन सिविल कोर्ट स्टेशन पर पुणे मेट्रो की अन्य लाइनों से जुड़ेगी, जिससे पूरे शहर में निर्बाध यात्रा संभव होगी।

2026 तक पूर्ण क्षमता से संचालन का लक्ष्य

हालांकि कुछ स्टेशनों का निर्माण कार्य अभी अधूरा है, लेकिन पीएमआरडीए ने मार्च 2026 तक मेट्रो लाइन-3 को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने का लक्ष्य रखा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह परियोजना पुणे की शहरी परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगी और आईटी पेशेवरों के लिए गेम चेंजर साबित होगी।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न