हिंजवड़ी मेट्रो लाइन  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

मेट्रो से सीधे ऑफिस, नो ट्रैफिक: हिंजवड़ी मेट्रो लाइन-3 के लिए ₹426 करोड़ की योजना मंजूर

Hinjawadi Metro Line: हिंजवड़ी मेट्रो लाइन-3 के लिए राज्य सरकार ने ₹426 करोड़ की विकास योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत 8 मेट्रो स्टेशनों के पास 21 फीडर सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

रूपम सिंह

Hinjawadi Metro Line 3 Last Mile Connectivity: हिंजवड़ी आईटी पार्क में बहुप्रतीक्षित मेट्रो लाइन-3 के शुरू होने से पहले यात्रियों के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने 426 करोड़ रुपये की विकास योजना को मंजूरी दी है।

योजना के पहले चरण में 8 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के आसपास करीब 19.2 किलोमीटर लंबी 21 आंतरिक फीडर सड़कों का नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इससे हिंजवड़ी में रोजाना आवाजाही करने वाले आईटी कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

PMRDA और MIDC मिलकर करेंगे काम

यह परियोजना पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (PMRDA) और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) के संयुक्त प्रयास से लागू की जाएगी। परियोजना की कुल लागत दोनों एजेंसियां 50:50 के अनुपात में वहन करेंगी। सभी प्रस्तावित कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

500 मीटर से 1.5 किलोमीटर तक के क्षेत्र जुड़ेंगे

योजना के तहत मेट्रो स्टेशनों के आसपास 500 मीटर से 1.5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने और वहां से अपने गंतव्य तक जाने में आसानी उपलब्ध कराना है।

प्रस्तावित फीडर नेटवर्क में 12 से 30 मीटर चौड़ी सड़कें शामिल होंगी। इसके साथ ही पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ और साइकिल चालकों के लिए साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने और मेट्रो के उपयोग को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

शिवाजी चौक पर सबसे बड़ा नेटवर्क

पहले चरण में शिवाजी चौक के आसपास सबसे बड़ा फीडर रोड नेटवर्क विकसित किया जाएगा। यहां 5 सड़कों का करीब 4.9 किलोमीटर लंबा नेटवर्क प्रस्तावित है। इसके अलावा मेगापोलिस, क्वॉड्रॉन और हिंजवड़ी मेट्रो स्टेशनों के आसपास भी फीडर सड़कें विकसित की जाएंगी।

ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

हिंजवड़ी आईटी पार्क में बड़ी संख्या में कर्मचारी रोजाना निजी वाहनों, कैब और बसों से आवागमन करते हैं। पीक ऑवर में क्षेत्र की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है।

ऐसे में मेट्रो लाइन-3 के साथ बेहतर फीडर रोड नेटवर्क तैयार होने से यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। परियोजना पूरी होने के बाद मेट्रो और आसपास के आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने में मदद मिलेगी।

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप