बारिश से जलभराव की स्थिति (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

लगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान

Pimpri Chinchwad Monsoon News: पिंपरी-चिंचवड़ में लगातार बारिश से जलभराव की स्थिति। स्टॉर्म वॉटर लाइनें चोक होने से सड़कें बनीं तालाब, मनपा के मानसून-पूर्व दावों की खुली पोल।

रूपम सिंह

Pimpri Chinchwad Monsoon Preparation Exposed: शहरवासियों को मानसून में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पिंपरी-चिंचवड़ महापालिका प्रशासन द्वारा बड़े-बड़े दावे करते हुए मानसून-पूर्व तैयारियां पूरी होने की बात कही गई थी। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने इन सभी दावों की हवा निकाल दी है।

शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव के कारण सड़कों ने छोटे तालाबों का रूप ले लिया है और नागरिकों को जान जोखिम में डालकर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस स्थिति ने महापालिका के मानसून-पूर्व सफाई अभियानों और रखरखाव के दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

जगह-जगह जलजमाव बारिश थमने के कई घंटों बाद भी शहर के मुख्य मार्गों, बस स्टैंडों और औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित कंपनियों के सामने भारी मात्रा में पानी जमा हुआ दिखाई दे रहा है। जल निकासी के लिए बनाई गई स्टॉर्म वॉटर लाइनों के ढक्कन पूरी तरह से पानी में डूब चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। स्टॉर्म वॉटर नालियों में जमा गाद, कचरा और प्लास्टिक के कारण पानी का प्राकृतिक प्रवाह पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि बारिश से पहले नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की समय पर सफाई नहीं की गई थी।

नौकरीपेशा लोगों को हो रही भारी परेशानी

शहर के औद्योगिक क्षेत्रों, व्यस्त चौराहों और पैदल मागों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। कई स्थानों पर फुटपाथ पानी में डूब जाने के कारण पैदल चलने वाले यात्रियों, बुजुर्गों, स्कूली छात्रों और कामगारों को गाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। यात्रियों को घंटों जलभराव के बीच खड़े रहना पड़ता है।

जन स्वास्थ्य पर संकट गहराया

पानी जमा रहने से सार्वजनिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर संकट मंडराने लगा है। मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक संक्रामक बीमारियों का प्रकोप फैलने का डर बना हुआ है।

नालों की सफाई को लेकर मनपा कटघरे में स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि मनपा ने मानसून से पहले स्टॉर्म वॉटर लाइनों और नालों की नियमित व ईमानदारी से सफाई की होती, तो आज शहर में ऐसी नारकीय स्थिति पैदा नहीं होती। नागरिकों का समय, स्वास्थ्य और सुरक्षा-तीनों दांव पर लग चुके है। जनता ने मांग की है कि संबंधित विभाग तुरंत हरकत में आए और स्टॉर्म वॉटर लाइनों की जांच कर गाद व कचरा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाए, ताकि जल निकासी की व्यवस्था सुचारु हो सके।

निचले इलाकों में तत्काल तकनीकी सर्वेक्षण कर स्थायी उपाय किए जाएंगे

पिंपरी-चिंचवड मनपा अजय सूर्यवंशी ने बाताया की बारिश के कारण कुछ निचले और संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी रूप से पानी जमा हो रहा है। जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बार-बार सामने आ रही है, वहां का तकनीकी सर्वेक्षण कर स्थायी उपाय किए जाएंगे, संबंधित विभाग को तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला