साइबर ठगी, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में 79 वर्षीय बुजुर्ग से 4 लाख की साइबर ठगी, 5 रुपये के बहाने मोबाइल का रिमोट एक्सेस लिया

Pune Cyber Fraud: पुणे में डेजर्ट रोज के बीज मंगवाने वाले 79 वर्षीय बुजुर्ग से कस्टमर केयर के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी। कोंढवा पुलिस ने दर्ज किया रिमोट एक्सेस फ्रॉड का मामला।

रूपम सिंह

Pune Online Plant Order Fraud: ऑनलाइन खरीदारी के दौरान सावधानी न बरतना पुणे के 79 वर्षीय बुजुर्ग को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने फर्जी कस्टमर केयर के जरिए उन्हें अपने जाल में फंसाया और मोबाइल फोन का रिमोट एक्सेस हासिल कर बैंक खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोंढवा पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डेजर्ट रोज के बीज किए थे ऑर्डर

पुलिस के मुताबिक, कोंढवा इलाके में रहने वाले बुजुर्ग ने कुछ दिन पहले ऑनलाइन ‘डेजर्ट रोज’ पौधे के बीज मंगवाए थे। पार्सल मिलने के बाद उन्होंने देखा कि ऑर्डर की गई मात्रा के मुकाबले बीज कम थे। इसके बाद उन्होंने पार्सल के डिब्बे पर दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया।

शिकायत के नाम पर मांगे 5 रुपये

कॉल रिसीव करने वाले साइबर ठग ने खुद को कस्टमर केयर कर्मचारी बताया और समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। शिकायत दर्ज करने के बहाने उसने बुजुर्ग से 5 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। बुजुर्ग ने जैसे ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू की, ठग ने उनके मोबाइल फोन का रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया।

कुछ ही देर में खाते से निकले 4 लाख

मोबाइल का नियंत्रण मिलने के बाद ठग ने बुजुर्ग के बैंक खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। घटना का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। कोंढवा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मोबाइल नंबर और बैंक लेनदेन की जांच

पुलिस की साइबर सेल आरोपी की तलाश में जुटी है। जांच टीम संबंधित मोबाइल नंबर और बैंक लेनदेन की जानकारी खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर और बैंक खाता किसके नाम पर है।

फर्जी कस्टमर केयर से रहें सावधान

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी से जुड़ी किसी समस्या के लिए इंटरनेट पर मिले अज्ञात कस्टमर केयर नंबरों पर भरोसा न करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में रिमोट एक्सेस देने वाले ऐप डाउनलोड न करें और बैंकिंग संबंधी जानकारी या भुगतान की अनुमति साझा करने से बचें।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी