पुणे में ड्रग्स खिलाफ कार्रवाई (सोर्स: सोशल मीडिया)  
पुणे

पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा

Pune Drugs Seizure: पुणे पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने कात्रज चौक के पास से आदतन तस्कर प्रशांत सावंत को दबोचा। आरोपी के पास से ₹5.79 करोड़ मूल्य की 2.89 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद।

रूपम सिंह

Anti Narcotics Cell Pune Crime Branch Raid: पुणे शहर को 'ड्रग्स फ्री सिटी' बनाने के अभियान के तहत पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच के एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) स्क्वाड-1 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कात्रज इलाके से एक आदतन ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 895 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 79 लाख रुपये बताई गई है।

रात की गश्त के दौरान दबोचा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशांत सुरेश सावंत (38) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एएनसी की टीम आधी रात के समय कात्रज चौक के नए फ्लाईओवर के पास नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान सावंत कॉर्नर इलाके में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) गौहर हसन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तृप्ति सोनवणे, उपनिरीक्षक योगेश कोतकर और उनकी टीम ने संयुक्त रूप से की।

ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आया था और इसे शहर में किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी। साथ ही उसके ड्रग्स नेटवर्क और संभावित अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक योगेश कोतकर कर रहे हैं।

नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा

पुणे पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। 'ड्रग्स फ्री सिटी' अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स सेल लगातार गश्त, खुफिया सूचना और विशेष अभियानों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के प्रयास कर रही है। हालिया कार्रवाई को इसी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर