HPV वैक्सीन (सोर्स : सोशल मीडिया)
पुणे

HPV Vaccine: पुणे जिले में 15 से 20 वर्ष की लड़कियों का मुफ्त टीकाकरण, जानें अभियान की पूरी जानकारी

Pune Free HPV Vaccine Girls: पुणे जिले में 15 से 20 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त HPV वैक्सीन दी जाएगी। अभियान से किशोरियों में टीकाकरण और महिलाओं में स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा मिलेगा।

वेदांत जोशी

Pune Health News: गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पुणे जिले में 15 से 20 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त एचपीवी (HPV) वैक्सीन देने की पहल शुरू की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार के ‘गर्भाशय के मुंह के कैंसरमुक्त महाराष्ट्र’ अभियान के तहत जिला प्रशासन ने जीविका फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। अभियान की शुरुआत जिले के आकांक्षी तालुकों से होगी और इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे जिले में इसका विस्तार किया जाएगा।

तालुकों से होगी अभियान की शुरुआत

जिला प्रशासन के अनुसार, अभियान का प्राथमिक उद्देश्य किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण उपलब्ध कराना है। इसके साथ महिलाओं में समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना है।

राष्ट्रीय नीति के साथ बढ़ाया गया दायरा

राष्ट्रीय नीति के तहत सरकार 14 वर्ष की लड़कियों के एचपीवी टीकाकरण पर विशेष जोर दे रही है। इसी क्रम में पुणे जिले में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के माध्यम से 15 से 20 वर्ष की लड़कियों को भी मुफ्त HPV वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उन किशोरियों तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जो निर्धारित आयु वर्ग के राष्ट्रीय कार्यक्रम से अलग हैं।

कई जिलों के बाद पुणे भी अभियान में शामिल

महाराष्ट्र के सातारा, नाशिक, छत्रपति संभाजीनगर, पालघर और वर्धा के बाद अब पुणे को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन और जीविका फाउंडेशन की साझेदारी से चलने वाले इस कार्यक्रम में टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को भी प्रमुखता दी जाएगी। अभियान का विस्तार होने के साथ अधिक संख्या में किशोरियों को मुफ्त HPV टीकाकरण का लाभ मिलने की उम्मीद है।

BRICS Summit 2026 LIVE: संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी; भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज