साइबर ठगी, डिजिटल गोल्ड घोटाला, (सोर्स: सौजन्य AI) 
पुणे

पुणे में फर्जी निवेश ऐप का जाल, शेयर मार्केट और डिजिटल गोल्ड में बड़ी ठगी; 88 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड

Pune Cyber Fraud: पुणे में साइबर ठगों ने डिजिटल गोल्ड और शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर तीन लोगों से 88.42 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंकिता पटेल

Pune Digital Gold Scam: पुणे में साइबर अपराधियों ने निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर तीन लोगों को लाखों रुपये की चपत लगा दी। डिजिटल गोल्ड और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर की गई इस ठगी में कुल 88 लाख 42 हजार रुपये हड़प लिए गए। मामले सामने आने के बाद साइबर पुलिस समेत विभिन्न थानों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ठगों ने आधुनिक तकनीक और फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाया। साइबर पुलिस, स्वारगेट और मुंढवा पुलिस थानों में इस संबंध में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

सबसे बड़ा मामला चंदननगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां 53 वर्षीय एक व्यक्ति को डिजिटल गोल्ड में निवेश कर भारी रिटर्न दिलाने का झांसा दिया गया। साइबर ठगों ने पहले पीड़ित से संपर्क किया और एक वेबलिंक भेजकर मोबाइल में विशेष ऐप डाउनलोड करवाया। ऐप पर शुरुआती निवेश पर लाभ दिखाकर उनका विश्वास जीत लिया गया।

नकली निवेश योजना दिखाकर 84 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी

शुरुआत में कम रकम निवेश करने पर कथित मुनाफा दिखाया गया, जिससे पीड़ित को लगा कि निवेश योजना वास्तविक और लाभदायक है। इसके बाद ठगों ने लगातार अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे उन्हें विभिन्न बैंक खातों में बड़ी रकम जमा करने के लिए कहा गया। इस तरह आरोपियों ने पीड़ित से कुल 81 लाख 3 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

बताया जा रहा है कि यह ठगी 24 दिसंबर 2024 से 5 मार्च 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से की गई। जब पीड़ित ने अपनी निवेश राशि और मुनाफा निकालने का प्रयास किया, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।

दूसरे मामले में स्वारगेट क्षेत्र के एक व्यक्ति को शेयर बाजार में निवेश कर तेज मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। साइबर ठगों ने फर्जी निवेश सलाह और आकर्षक रिटर्न का भरोसा देकर उससे 2 लाख 98 हजार रुपये ऐंठ लिए। रकम जमा होने के बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया।

निवेश के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधी इन दिनों डिजिटल गोल्ड, ऑनलाइन ट्रेडिंग, आईपीओ, क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे पहले कम निवेश पर नकली लाभ दिखाकर भरोसा जीतते हैं और बाद में बड़ी रकम जमा करवाकर गायब हो जाते हैं।

जांच एजेंसियां बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है या नहीं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, मोबाइल ऐप या सोशल मीडिया के जरिए मिलने वाले निवेश प्रस्तावों पर आंख बंद कर भरोसा न करें। निवेश करने से पहले संबंधित कंपनी, प्लेटफॉर्म और सलाहकार की वैधता की जांच अवश्य करें।

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम