File Photo  
पुणे

मंत्री की उपस्थिति में नकली शराब का कंटेनर पकड़ा, खेड शिवापुर टोल नाका पर उत्पादन शुल्क विभाग की कार्रवाई

मनोज पांडे

पुणे: मंगलवार रात आठ बजे के करीब राज्य उत्पादन शुल्क मंत्री शंभूराज देसाई की उपस्थिति में उत्पादन शुल्क विभाग द्वारा खेड शिवापुर टोल नाका पर जाल बिछाकर नकली शराब लेकर जा रहा ट्रक पकड़कर कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोवा से बड़े पैमाने पर नकली शराब महाराष्ट्र में लाई जा रही है। इसकी जानकारी राज्य उत्पादन शुल्क विभाग को मिली थी। 

 नकली शराब की बोतलों से भरा ट्रक आने की सूचना संबंधित विभाग को मिली

गोवा से निकला नकली शराब की बोतलों से भरा ट्रक आने की सूचना संबंधित विभाग को मिली थी। मंगलवार रात आठ बजे के करीब यह कंटेनर खेड शिवापुर टोल नाका को पास कर आगे पहुंचा तो राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ट्रक को रोका। इसमें विभिन्न कंपनियों के लेबल लगाई गई बॉक्स पाए गए। जिसमें नकली शराब थी। खास बात यह थी कि यह कार्रवाई राज्य उत्पादन शुल्क मंत्री शंभूराज देसाई की उपस्थिति में की गई।

महाराष्ट्र में नकली शराब बेचना गंभीर अपराध 

मंत्री शंभूराज देसाई ने बताया कि महाराष्ट्र में नकली शराब बेचना गंभीर अपराध है। ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस अपराध में बड़े गिरोह के शामिल होने की संभावना है। इस कार्रवाई कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय काम किया है। 

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मै CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा