मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

'मासूम से दरिंदगी करने वाले हत्यारे को मिलेगी फांसी', CM फडणवीस का ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

Pune Bhor Case: पुणे के नसरापुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा

आकाश मसने

Devendra Fadnavis Statement On Pune Bhor Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के नसरापुर गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है। इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को मीडिया को जानकारी दी कि आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

CM बोले फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला

पुणे में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा और मांग की जाएगी कि मृत्युदंड की सजा मिले। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पुणे की घटना बहुत निंदनीय है। मासूम बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया और उसको मौत के घाट भी उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। हम मांग करेंगे कि ऐसे आरोपी को मृत्युदंड की सजा मिले। इससे पहले, महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि जांच अभी चल रही है और हमारी कोशिश है कि उस व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

क्या है मामला?

बता दें कि पुणे के नसरापुर गांव में बीते दिन यह घटना हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब दोपहर में बच्ची लापता हो गई और उसके परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। ढूंढने के दौरान ही बच्ची की क्षत-विक्षत और खून से लथपथ लाश मिली। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर आरोपी बुज़ुर्ग उस छोटी बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखा, जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने और उसे हिरासत में लेने में मदद मिली।

रेप और हत्या की इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर चक्का जाम भी कर दिया। एक व्यक्ति ने कहा कि मैं इस दुखी समुदाय के साथ खड़ा हूं। हालांकि, हम कानून के राज में रहते हैं, लेकिन फास्ट-ट्रैक अदालतों की ओर से जल्द फैसले न सुना पाने की लगातार नाकामी ने लोगों का भरोसा तोड़ दिया है। जब इंसाफ मिलने में सालों लग जाते हैं, तो अपराधियों में कानून का डर खत्म हो जाता है और हिंसा का यह सिलसिला चलता रहता है।

पुलिस ने बताया आरोपी ने कैसे दिया वारदात को अंजाम

पुणे के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि नसरापुर गांव में एक बच्ची के साथ अत्याचार कर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले का आरोपी आसपास के ही इलाके में रहने वाला लगभग 65 साल का व्यक्ति है, जिसने बच्ची को बहलाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच हुई और इसकी सूचना हमें लगभग सवा पांच बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अगले एक से डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

एसपी संदीप सिंह गिल ने कहा कि 15 दिनों के अंदर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी और केस की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी। गिल ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले में बहुत सख्त कार्रवाई करेगी।

(IANS एजेंसी इनपुट के साथ)

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की