पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

गणेशोत्सव की भव्यता के पीछे छिपे हाथों को सलाम! सफाई कर्मियों को बताया शहर का गौरव

गणेश विसर्जन के बाद शहर को स्वच्छ बनाने वाले सफाई कर्मचारियों को अखिल मंडई मंडल की ओर से सम्मानित किया गया है। साथ ही पुलिस उपायुक्त कृषिकेश रावले ने उन्हें शहर का असली हीरो बताया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: गणेश विसर्जन के बाद पुणे शहर की साफ-सफाई में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को अखिल मंडई मंडल की ओर से आयोजित 'कृतज्ञता सम्मान समारोह' में सम्मानित किया गया, परिमंडल एक के पुलिस उपायुक्त कृषिकेश रावले ने उन्हें शहर का असली हीरो' बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि विसर्जन के बाद सड़कों पर दिखाई देने वाली स्वच्छता वास्तव में बारिश, गंदगी और कचरे का सामना करते हुए स्तफाई कर्मचारियों की दिन-रात की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इस सम्मान समारोह का आयोजन विशेष रूप से उन कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए किया गया था, जिन्होंने गणेशोत्सव और विसर्जन जुलूस के बाद शहर को साफ-सुथरा बनाए

सामाजिक जिम्मेदारी समझें

अखिल मंडई मंडल के अध्यक्ष अण्णा थोरात ने कहा कि विसर्जन के बाद शहर की सड़कों पर फूलों की मालाएं, प्लास्टिक के पैकेट और खाली बोलले बिखरी होती है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की अथक मेहनत से कुछ ही घंटों में सड़कों की तस्वीर बदल जाती है। उन्होंने नागरिकों से इन कर्मवीरों का सम्मान करने और उनका अभार व्यक्त करने का आग्रह किया।

आयोजकों ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी, ताकि सफाई कर्मियों की निस्वार्थ सेवा हमेशा याद रखी जा सके। समारोह में उपस्थित सभी प्रमुख व्यक्तियों ने एक स्वर में कहा कि सफाई कर्मचारी दुपचाप अपनी ड्यूटी निभाते हैं और शहर की छवि को बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके बिना पुणे का गणेशोत्सव अपनी भध्यता और स्ववख्ता के लिए इतना प्रसिद्ध नहीं हो सकता। इस कार्यक्रम का संचालन आनंद सराफ ने किया सभी उपस्थित लोगों ने सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तालियों से उनका अभिनंदन किया।

विसर्जन के बाद साफ-सफाई में अहम भूमिका

कार्यक्रम में गणेशोत्सव की झांकी सजीव देखावातैयार करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोकमान्य सोसायटी के संस्थापक किरण ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील जाधव, अखिल मंडई मंडल के अध्यक्ष अण्णा थोरात, सचिव विश्वास भोर, देवीदास वहिरट, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सराफ, राजेश कराले, तुषार शिंदे, सूरज थोरात और विकी खन्ना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अपने संबोधन में किरण ठाकुर ने कहा कि पुणे का गणेशोत्सव केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है बल्कि राष्ट्रभक्ति जगाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि 'हिंदुस्तान को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए हर नागरिक को योगदान देना होगा और इसमें स्वच्छता एक अहम जिम्मेदारी है, जिसे हर किसी को निभाना चाहिए।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट