देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में वार्ड रचना पर बीजेपी-एनसीपी भिड़ंत, 42 सीटों की मांग से बढ़ा तनाव

Maharashtra Nikaay Chunaav से पहले पुणे में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी और एनसीपी में खींचतान बढ़ी। 42 सीटों की मांग ठुकराए जाने से महायुति में तनाव और एनसीपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी तेज हो गई है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: राज्य में महायुति होने के बावजूद प्रभाग (वार्ड) रचना में बीजेपी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को विश्वास में नहीं लिया। नेता एक साथ चुनाव लड़ने की चर्चा कर रहे हैं लेकिन जमीन पर पुणे में स्थिति बिल्कुल अलग है।

राज्य की सत्ता के लिए बीजेपी के साथ गई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को पुणे में तगड़ा झटका लगने की आशंका है। एनसीपी ने बीजेपी को गठबंधन का प्रस्ताव दिया है।

एनसीपी ने 42 सीटों की मांग की है, लेकिन बीजेपी इन सीटों को भी देने के लिए तैयार नहीं है। बीजेपी की तरफ से 'ना' की घंटी बजने से एनसीपी पदाधिकारियों में घबराहट है।

पांचवीं बार उपमुख्यमंत्री

राज्य में तीन साल पहले राजनीतिक उथल-पुथल हुई और शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ गई। एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के नेतृत्व में क्रमशः शिवसेना और एनसीपी का बड़ा समूह बीजेपी के साथ सत्ता में चला गया।

ढाई साल तक राज्य की सत्ता में प्रमुख पदों का स्वाद चखने के बाद हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसलिए, एकनाथ शिंदे का मुख्यमंत्री पद अल्पकालिक साबित हुआ जबकि अजीत पवार को पांचवी बार उपमुख्यमंत्री पद से संतोष करना पड़ा।

एनसीपी कार्यकर्ता परेशान

  • पार्टी टूटने के पीछे अन्य कारण हो सकते हैं, लेकिन इन दोनों नेताओं ने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को गति देने के लिए बीजेपी के साथ गए हैं।
  • विधानसभा और लोकसभा जैसी कुछ गिनी-चुनी सीटों के गणित को छोड़ दें, तो इन दोनों नेताओं के साथ गए तीसरी और चौथी पंक्ति के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में प्रतिनिधित्व के सपने आने लगे, लेकिन देर से हो रहे स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में अब सीट बंटवारे को लेकर शुरू हुई खींचतान और बीजेपी के हावी रुख के कारण शिवसेना (शिंदे गुट) और अजीत पवार की राष्ट्र‌वादी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी परेशान हो गए है।

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO