Baramati Supe Ghat School Bus Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले बारामती से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। सुबह-सुबह 40 स्कूली छात्रों को लेकर जा रही एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। हासदे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 4 से 5 विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि अन्य बच्चे हादसे के झटके से सदमे में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह स्कूल बस रोज की तरह अपने तय मार्ग से बच्चों को पिकअप करने के लिए निकली थी। यह बस हर सुबह करीब साढ़े सात बजे पटसाव से अपनी यात्रा शुरू करती थी। इसके बाद कुसेगांव, पाडवी, गायकवाड़ माला और सुपे घाट के रास्ते से होते हुए छात्रों को 'विद्याप्रतिष्ठान क्लस्टर' स्कूल छोड़ती थी।
आज सुबह भी जब यह बस विद्यार्थियों को बैठाकर सुपे घाट के रास्ते स्कूल की ओर बढ़ रही थी, तभी घाट चढ़ते समय बस अनियंत्रित होकर पीछे आने लगी और पलट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायल छात्रों को इलाज के लिए चौफुला के प्राइवेट अस्पताल, हर्ष हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, बस में लगभग 25 से 40 छात्र सवार थे। 4 से 5 छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। बाकी छात्र सुरक्षित बताए जा रहे हैं, उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। इस बीच, विद्या प्रतिष्ठान संस्थान के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष युगेंद्र पवार ने हालात का जायजा लेने के लिए दुर्घटना स्थल का दौरा किया और छात्रों का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल भी गए।
इसी तरह, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने आज सुबह चौफुला-सुपे रोड पर ST बस दुर्घटना की जानकारी मिलने पर, मैंने तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके स्थिति का जायजा लिया। बस में सुपे के विद्या प्रतिष्ठान स्कूल के 30 से 40 छात्र सवार थे। कुछ छात्रों को चोटें आई हैं और उनका इलाज फिलहाल पटास, चौफुला और लोनी कालभोर के अस्पतालों में चल रहा है।
उपमुख्यंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि मैंने छात्रों की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क किया। डॉक्टरों को घायल छात्रों को तत्काल और सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मैंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवश्यक राहत कार्यों और समन्वय की देखरेख करने का निर्देश दिया है। मैं सभी घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।