पुणे: संदिग्ध मौत से पहले बेटी से फोन पर बात करती मां (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
पुणे

'अथर्व संबंध बनाना चाहता है और गोली दे रहा है', मां से फोन पर बात के कुछ ही घंटों बाद बेटी की संदिग्ध मौत

Baramati Girl Suspicious Death: महाराष्ट्र के पुणे स्थित बारामती में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। मां का आरोप- मंगेतर अथर्व दे रहा था जबरन गोलियां। केस दर्ज।

अनिल सिंह

Pune Girl Suspicious Death: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती शहर से एक बेहद दर्दनाक और चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एमपीएससी (MPSC) की तैयारी कर रही 23 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

घटना से महज कुछ घंटे पहले युवती ने अपनी मां को फोन करके बताया था कि उसका मंगेतर अथर्व मेहान उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है और उसे कुछ गोलियां (Pills) खाने को दे रहा है। मां की शिकायत के आधार पर बारामती शहर पुलिस स्टेशन में मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अथर्व घर ले जा रहा है और गोलियां खिला रहा है

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने बीएससी एग्री की पढ़ाई पूरी की थी और अक्टूबर 2025 से पुणे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 12 अप्रैल 2026 को दोनों परिवारों की सहमति से उसकी शादी बारामती निवासी बिजनेसमैन अथर्व राजेंद्र मेहान (उम्र 27 वर्ष) से तय हुई थी।

मां का आरोप है कि घटना से 15-20 दिन पहले से बेटी काफी शांत रहने लगी थी। उसकी सहेली से पता चला कि अथर्व उस पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता था और कुछ संदिग्ध दवाइयां/गोलियां देता था।

6 अगस्त 2026 की शाम लगभग 7:00 बजे जब मां ने फोन किया, तो बेटी ने रोते हुए बताया कि अथर्व उसे अपने घर ले जा रहा है, संबंध बनाना चाहता है और उसे गोलियां खिलाने वाला है। मां ने उसे तुरंत घर आने को कहा, लेकिन रात 10:00 बजे अथर्व ने फोन कर सूचना दी कि युवती अचानक बेहोश हो गई है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

अथर्व युवती को इलाज के लिए पहले देवकाटे अस्पताल, फिर भोईटे अस्पताल और अंत में बारामती के सिल्वर जुबली अस्पताल ले गया। रात करीब 10:20 बजे जब पीड़िता की मां अस्पताल पहुंचीं, तो उनकी बेटी स्ट्रेचर पर बेसुध पड़ी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अथर्व ने पीड़िता की मां को बताया कि वह युवती को गजानन अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट पर ले गया था, जहां शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे अचानक चक्कर आए और वह बेहोश हो गई।

फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

घटना की गंभीरता को देखते हुए बारामती शहर पुलिस ने आरोपी अथर्व राजेंद्र मेहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) लापरवाही से हुई मौत के तहत प्राथमिकी (CR No. 325/2026) दर्ज कर ली है। 

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल और अतिरिक्त एसपी गणेश बिरादर के मार्गदर्शन में पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती को कौन सी गोली या रसायन दिया गया था, उसकी मौत का सीधा संबंध उन गोलियों से है या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम, केमिकल एनालिसिस और फोरेंसिक विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें