CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें
CJP Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई और हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबर है। जंतर-मंतर, एयरपोर्ट और ट्रैफिक व्यवस्था की 10 तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।Source- IANS
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान CJP के करीब 3500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।Source- IANS
जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल दिल्ली पुलिस ड्रोन के जरिए कई इलाकों पर नजर रख रही है। जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।Source- IANS
शनिवार सुबह CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। वे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।Source- IANS
, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दिल्ली पुलिस और CRPF ने हिरासत में लिया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।Source- IANS
दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह 6 बजे से स्थिति के अनुसार कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू करने की घोषणा की। इनमें कनॉट प्लेस, बाराखंबा रोड, गोल डाकखाना और पटेल चौक जैसे इलाके शामिल हैं।Source- IANS
पुलिस ने नई दिल्ली या मध्य दिल्ली से रेलवे स्टेशन, ISBT और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है। Source- IANS
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कई जवानों के घायल होने की खबर है। घायल पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल सुमन और कांस्टेबल धीरज यादव के नाम सामने आए हैं।Source- IANS
प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद भी सीजेपी ने लोगों से जंतर-मंतर कूच करने का आवाहन किया है। सीजेपी ने कहा कि सभी देशवासी दिल्ली जंतर-मंतर के लिए कूच करें, पुलिस आपको जहां भी रोकती है वहीं आप अपना जंतर-मंतर बना लें।Source- IANS