बारामती उपचुनाव: अभिजीत बिचुकले को नोटा से भी कम वोट, सुनेत्रा पवार की बड़ी जीत की ओर कदम (फोटो क्रेडिट-X)  
पुणे

सुनेत्रा पवार के खिलाफ ताल ठोकने वाले अभिजीत बिचुकले को कितने वोट मिले? NOTA से भी रह गए पीछे

Abhijit Bichukale vs Sunetra Pawar: बारामती उपचुनाव 2026 में बिग बॉस फेम अभिजीत बिचुकले को मिले सिर्फ 33 वोट, नोटा से भी पीछे। सुनेत्रा पवार 36 हजार से अधिक वोटों से आगे।

अनिल सिंह

Abhijit Bichukale Sunetra Pawar: बारामती विधानसभा उपचुनाव 2026 के नतीजों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता वोटों में तब्दील नहीं होती है। मराठी और हिंदी बिग बॉस के जरिए घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिजीत बिचुकले ने इस चुनाव में सुनेत्रा पवार के खिलाफ ताल ठोककर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन चुनावी मैदान में वे बुरी तरह पस्त हो गए हैं। चौथे चरण की मतगणना के बाद उन्हें केवल 33 वोट मिले हैं, जो नोटा (114 वोट) के मुकाबले बेहद कम हैं।

यही हाल करुणा मुंडे-शर्मा का भी रहा, जिन्हें केवल 51 वोट मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों चर्चित उम्मीदवारों के कुल वोटों को मिला दिया जाए, तब भी वे 'नोटा' के आंकड़े को नहीं छू सके हैं।

सुनेत्रा पवार का एकतरफा दबदबा

अजीत पवार के असामयिक निधन से रिक्त हुई इस सीट पर उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (महायुति) का प्रभाव बरकरार है। मतगणना के हर दौर के साथ उनकी बढ़त का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। पहले चरण में 6,500 वोटों से शुरू हुई उनकी बढ़त चौथे चरण के अंत तक 36,377 वोटों तक पहुँच गई है। बारामती के इस गढ़ में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवारों को रेस से पूरी तरह बाहर कर दिया है।

मतदाताओं की बेरुखी और जमीनी हकीकत

इस उपचुनाव में बारामती के मतदाताओं में उत्साह की कमी देखी गई, जिसका असर सीधे मतदान प्रतिशत पर पड़ा। कुल 3.84 लाख मतदाताओं में से केवल 2.24 लाख लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि, कम मतदान के बावजूद सुनेत्रा पवार के पक्ष में एकतरफा माहौल नजर आ रहा है। मैदान में उतरे अन्य 23 निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

  • चौथे चरण की गिनती के अंत में अभिजीत बिचुकले को मात्र 33 वोट प्राप्त हुए हैं।
  • बारामती के मतदाताओं ने निर्दलीय उम्मीदवारों से अधिक 'नोटा' पर भरोसा जताया, जिसे 114 वोट मिले हैं।
  • सुनेत्रा पवार 36,377 वोटों की भारी बढ़त के साथ जीत के करीब हैं।
  • इस बार बारामती में वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनाव के 71.86% से घटकर 58.27% रह गया है।

पवार परिवार का गढ़ बरकरार

बारामती की यह सीट पवार परिवार के लिए हमेशा से प्रतिष्ठा का विषय रही है। शुरुआती रुझानों और चौथे चरण के आधिकारिक आंकड़ों से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता ने एक बार फिर पवार परिवार की विरासत पर अपनी मुहर लगाई है। अब देखना यह होगा कि मतगणना के अंतिम दौर तक सुनेत्रा पवार की यह बढ़त कितने लाख वोटों के रिकॉर्ड को छूती है।

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला