सुनील तटकरे , प्रफुल पटेल सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

अजित पवार की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से प्रफुल पटेल- सुनील तटकरे नदारद, गैरमौजूदगी ने बढ़ाई सियासी चर्चा

Maharashtra Politics News: अजित पवार के पुतला अनावरण कार्यक्रम में अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस और कई नेता शामिल हुए, लेकिन प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।

रूपम सिंह

Highlights

  • अमित शाह ने पुणे में अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण किया, बताया उन्हें निडर नेता।

  • फडणवीस बोले- विमान हादसे में दोषी पाए जाने वाले को फांसी दिलाएंगे।

  • कार्यक्रम से प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल रहे नदारद।

Amit Shah Ajit Pawar Statue Unveiling: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बावजूद उनके नाम का बवंडर कायम है। सोमवार का पूरा दिन महाराष्ट्र की राजनीति इस दिवंगत नेता के इर्द-गिर्द घूमती रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे जिला परिषद कार्यालय परिसर में दिवंगत नेता की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दादा (अजीत पवार) एक साहसी और निडर नेता थे।

शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान तत्कालीन सीएम से संपर्क नहीं हो पाता था लेकिन अजीत पवार सुबह से मंत्रालय में डटे रहते थे। जब हमें दिल्ली से संपर्क करना होता था तो दादा हमेशा फोन पर उपलब्ध रहते थे।

विकास के मुद्दे पर BJP से जुड़े

शाह ने इस मौके पर अजित के महायुति से जुड़ने की कहानी भी बताई। उन्होंने कहा कि जब मेरे सामने यह प्रस्ताव आया तो मैं चकित हुआ। राकां की विचारधारा और उनका कैडर भी अलग है। हालांकि तब अजीत ने कहा था कि हम महाराष्ट्र के विकास के मुद्दे पर सरकार में शामिल होना चाहते है। फिर वे बीजेपी की अगुवाई में सरकार में शामिल हो गए।

सुबह 7 बजे से ऑफिस में शुरू हो जाती थी दिनचर्या

अमित शाह ने कहा कि कोरोना के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री का संपर्क नहीं हो पाता था लेकिन अजीत दादा सुबह 7 बजे से मंत्रालय में मौजूद रहते थे। मुझे यह देखकर आश्चर्य होता था कि जब सेक्रेटेरिएट में

कोई नहीं आता है, यह व्यक्ति सुबह 7 बजे से वहां उपलब्ध है और लैंडलाइन फोन पर रिप्लाई कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह दिखाता है कि अजित पवार अपने काम को लेकर कितने समर्पित थे।

दोषी को हर हाल में फांसी पर लटकाएंगे : फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विमान हादसे में अजित पवार की असामयिक मौत को याद करते हुए कहा कि इस मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे हमारी सरकार फांसी पर लटकाए बिना नहीं छोड़ेगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने खुद मामले की पूरी जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या हुआ था।

क्या यह हादसा था या कोई और वजह थी। अजित पवार के विमान हादसे में हुई मौत को लेकर शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार लगातार सरकार से जवाब मांग रहे हैं। मुंबई से बारामती जा रहा लियरजेट विमान इस साल 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

भावुक सुनेत्रा ने कहा अधूरे सपने हम पूरा करेंगे

दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी व डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि आज मेरे लिए बहुत कठिन पल है।

पुणे जिला परिषद परिसर में दादा की मूर्ति का अनावरण हुआ है। यहां के लोगों ने दादा को पूरे दिल और आत्मा से प्यार किया। दादा के असामयिक निधन से उनके कई सपने अधूरे रह गए हैं। इन सपनों को हम सभी मिलकर पूरा करने की कोशिश करेंगे।

मूर्ति तक सीमित नहीं कर सकते

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि दादा के काम को एक मूर्ति तक सीमित नहीं किया जा सकता। पुणे और बारामती के विकास के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। उनके विजन से यहां काफी विकास हुआ। दादा की प्रशासन पर जबरदस्त पकड़ थी।

आम आदमी के प्रति उनका काफी लगाव था। महाराष्ट्र उन्हें कभी नहीं भूलेगा। शिंदे ने कहा कि दादा के विकास के सपनों और उनके शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम से पटेल, तटकरे नदारद

दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार के पुतले के अनावरण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शाह के साथ सीएम देवेंद्र फडणवीस व दोनों डीसीएम समेत कई नेता मौजूद रहे। हैरानी की बात यह कि अजीत गुट के सीनियर नेता प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे व छगन भुजबल नदारद रहे। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों इन नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाई। हाल के दिनों में राकां के दोनों गुटों के विलय को लेकर पटेल व तटकरे काफी एक्टिव नजर आए है।

इस वजह से डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार गुट के नेता और कार्यकर्ता काफी नाराज है। इसी नाराजगी को ध्यान में रख पटेल, तटकरे व भुजबल कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। रिपोर्ट है कि सुनील तटकरे की बेटी व कैबिनेट मंत्री अदिति तटकरे भी शामिल नहीं हुईं। हाल ही में उन्होंने विलय चर्चा में पिता को खलनायक पेश किए जाने पर नाराजगी जताई है। हालांकि शरद पवार गुट की सासद सुप्रिया सुले मौजूद रहीं।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद