आंबेगांव अवैध खनिज, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

आंबेगांव में अवैध गिट्टी परिवहन पर राजस्व विभाग का शिकंजा, 7 हायवा जब्त, ₹25.71 लाख से अधिक जुर्माना ठोका

Pune Illegal Transport: आंबेगांव के भावड़ी-पेठ मार्ग पर राजस्व विभाग ने अवैध गिट्टी ले जा रहे 7 हायवा वाहनों को जब्त कर घोडेगांव तहसील कार्यालय में जमा कराया और ₹25.71 लाख जुर्माना लगाया।

रूपम सिंह

Ambegaon Illegal Mineral Transport Action: आंबेगांव तहसील के पेठ स्थित भावड़ी-पेठ मार्ग पर राजस्व विभाग ने अवैध रूप से गौण खनिज का परिवहन करने वाले सात हायवा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान इन वाहनों में कुल 56 ब्रास गिट्टी पाई गई।

वाहन चालकों के पास गौण खनिज के परिवहन के लिए वैध परमिट और रॉयल्टी रसीद नहीं मिली। इसके बाद महाराष्ट्र गौण खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को तहसील कार्यालय, घोडेगांव में जमा कराया गया।

हर वाहन पर 3.67 लाख रुपये जुर्माना

उपविभागीय अधिकारी अर्चना तांबे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान प्रत्येक हायवा वाहन पर 3,67,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सातों वाहनों पर लगाया गया कुल जुर्माना 25,71,800 रुपये निर्धारित किया गया है। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध गौण खनिज के परिवहन में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया।

इन अधिकारियों ने की कार्रवाई

कार्रवाई में नायब तहसीलदार सचिन मुंडे, ग्राम राजस्व अधिकारी रवि कदम और अनुप गव्हाणे शामिल रहे। अधिकारियों ने वाहनों की जांच कर दस्तावेजों की पड़ताल की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें तहसील कार्यालय में जमा कराया।

अवैध परिवहन पर आगे भी कार्रवाई

उपविभागीय अधिकारी अर्चना तांबे ने कहा कि अवैध खनन और गौण खनिज के अनधिकृत परिवहन से शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचता है। इसे रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि आंबेगांव और जुन्नर तहसील में अवैध गौण खनिज परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई लगातार की जाएगी। प्रशासन ने संबंधित वाहन चालकों को नियमों के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ खनिज परिवहन करने की चेतावनी दी है।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां