पीएमपीएमएल (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: आलंदी में PMPML बसें शिफ्ट, बुनियादी सुविधाओं के अभाव से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Pune: आलंदी में PMPML बसों को एसटी की जमीन पर शिफ्ट करने से नागरिक और तीर्थयात्री परेशान हैं। कीचड़, पानी और सुविधाओं के अभाव के बीच यात्रियों को डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: आलंदी में देहू फाटा चौक स्थित एसटी महामंडल की चार एकड़ भूमि पर पिछले शुक्रवार से पुणे परिवहन महामंडल महानगर (PMPML) की बसों को खड़ा करना शुरू कर दिया गया है।

इस बदलाव से स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों की असुविधाएं काफी बढ़ गई हैं। अब आलंदी के निवासियों को बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। भले ही नई जगह पर बसों को लगाना शुरू हो गया है और एसटी महामंडल की चार एकड़ की जगह प्रशस्त है, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है।

यात्रियों को कीचड से गुजरना पड़ता है

यात्री बेहद परेशान हैं क्योंकि उन्हें स्थानक के प्रवेश द्वार पर ही गेंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि नए बस स्थानक में बैठने की जगह नहीं है, कोई शेड नहीं है और न ही कोई प्रतीक्षालय है। नागरिकों का आरोप है कि कोई भी सुविधा प्रदान किए बिना पीएमपी ने बस स्टॉप को स्थानांतरित कर दिया है। नगर परिषद चौक स्थित पुराने बस स्टॉप पर जगह अपर्याप्त होने के कारण पीएमपी की 80 से अधिक बसें नई जगह पर स्थानांतरित की गई हैं, लेकिन इस अचानक और अव्यवस्थित बदलाव ने नागरिकों, विशेषकर छात्रों, कामगारों, महिलाओं और वृद्ध तीर्थयात्रियों की परेशानी बहुत बढ़ा दी है।

एसटी और पीएमपी दोनों बसें एक ही जगह पर

  • आलंदी शहर के मध्य भाग में एसटी महामंडल की प्रशस्त जगह होने के बावजूद, वर्तमान में एसटी (राज्य परिवहन) और पीएमपी (शहर बसे) दोनों की बसें एक ही जगह पर खड़ी हो रही है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, एसटी महामंडल ने आधिकारिक तौर पर यह जगह पीएमपी को आवंटित नहीं की है।
  • इस कारण भविष्य में यहां एसटी का डिपो बनेगा या पीएमपी का स्थायी स्थानक बनेगा, इस पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है।

बसों को वन-वे रूट पर चलाने की मांग

  • पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और उपनगरी से आने वाली सभी बसे एक ही समय पर आलंदी स्थानक पर भीड़ लगाती है, जिसके कारण एक समय में लगभग 50 से 70 बसें खड़ी हो जाती है।
  • स्थानीय नागरिक और तीर्थयात्री लगातार यह मांग कर रहे हैं कि चाकण चौक भैरोबा चौका पुराना बस स्थानक के मार्ग पर वन-वे रूट लागू की जाए। इससे यात्रियों को उनके इच्छित स्थान पर उत्तरने में आसानी होगी, स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को तत्काल हल करने की मांग की है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड