सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Supriya Sule Statement: बारामती उपचुनाव में गरमाई सियासत, FIR में देरी पर सुप्रिया सुले का सरकार पर हमला

Deputy CM Ajit Pawar की विमान हादसे में मौत के मामले में राजनीति तेज हो गई है। Supriya Sule ने महाराष्ट्र सरकार पर एफआईआर दर्ज न करने और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

अपूर्वा नायक

Supriya Sule Statement On Ajit Pawar Plane Crash Row: उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मृत्यु के मामले में अब सियासत गरमा गई है।

बारामती उपचुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुले ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य के उपमुख्यमंत्री के साथ इतना बड़ा हादसा हुआ, वहां की सरकार ने अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की।

न्याय के लिए दूसरे राज्य का सहारा

सुप्रिया सुले ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि न्याय दिलाने की कोशिशें महाराष्ट्र के बजाय दूसरे राज्य में हुई। उन्होंने बताया, 'जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है, वहां रोहित पवार के प्रयासों से एफआईआर दर्ज की गई। महाराष्ट्र सरकार को बहुत पहले ही यह कदम उठाना चाहिए था।'

अजित दादा के निधन के 3 महीने बाद ही चुनाव दुखद

सांसद सुले ने अजित पवार के निधन के तीन महीने के भीतर ही उपचुनाव कराए जाने पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इसे असंवेदनशील बताते हुए मतदाताओं से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि अजित पवार के निधन का घाव अभी भरा नहीं है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे भारी संख्या में मतदान कर डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और वोट के जरिए ही अजित पवार को सच्ची श्रद्धांजलि दें।

सत्ता पक्ष के आंदोलन पर सवाल

मुंबई में भाजपा के मोर्वे पर निशाना साधते हुए सुले ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन का अधिकार सबको है, लेकिन सत्ताधारी दल द्वारा सड़कें जाम करना और आम जनता को परेशान करना गलत है। उन्होंने सत्ताधारी दल से आत्ममंथन करने की बात कहते हुए पूछा कि जब विपक्ष को आंदोलन के लिए निर्धारित स्थान दिया जाता है, तो सत्ताधारी दल के लिए अलग नियम क्यों?

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे