अजित पवार प्लेन हादसे का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Ajit Pawar Plane Crash Video: मौत से ठीक पहले क्या हुआ? सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला नया CCTV फुटेज

Ajit Pawar Plane Crash Blast: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तभी धधकते मलबे से उठते धुएं के गुबार के बीच अचानक हुए विस्फोट हुआ।

आकाश मसने

Ajit Pawar Plane Crash News Video: महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई दुखद मृत्यु के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बारामती एयरपोर्ट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त नए फुटेज ने उस भयानक मंजर को बयां किया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब इस हादसे का एक नया वीडियो सामने आया है।

हादसा सुबह करीब 8 बजकर 44 मिनट पर हुआ। विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, लेकिन अचानक वह बाईं ओर (Left) झुकने लगा। विमान की यह स्थिति काफी असामान्य थी। कुछ ही सेकंडों में विमान तेजी से नीचे की ओर गिरा और जमीन से टकराते ही उसमें भीषण विस्फोट हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

ताजा सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि धुएं का एक काला गुबार आसमान की ओर उठता दिखाई दे रहा है। चश्मदीदों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि विमान के परखच्चे उड़ गए और पास के गांवों तक उसकी आवाज सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तभी धधकते मलबे से उठते धुएं के गुबार के बीच अचानक हुए विस्फोट हुआ। इससे बचाव कार्य के बीच भी दहशत फैल गई थी।

;

एविएशन एक्सपर्ट्स की राय

विमानन विशेषज्ञों के मुताबिक लैंडिंग के वक्त किसी भी विमान का इस तरह से एक तरफ झुक जाना (Tilting) तकनीकी खराबी या इंजन फेल्योर का संकेत हो सकता है। डीजीसीए (DGCA) और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पायलट ने विपरीत परिस्थितियों में विमान को संभालने की कोशिश की थी या फिर विमान में कोई बड़ा मैकेनिकल फॉल्ट आ गया था।

हादसे के समय की परिस्थितियां

रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित पवार अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और दो पायलटों के साथ मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। लैंडिंग के समय बारामती में विजिबिलिटी (दृश्यता) कम थी। बताया जा रहा है कि पायलट ने एक बार लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे स्पष्ट न दिखने के कारण 'गो-अराउंड' (दोबारा चक्कर लगाना) का फैसला लिया। दूसरी कोशिश के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

राजनीतिक गलियारों में शोक और साजिश के आरोप

अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। जहां शरद पवार ने इसे एक दुखद दुर्घटना बताया है, वहीं अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने इस पर सवाल उठाते हुए साजिश की आशंका जताई है। रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा है कि "क्रैश से ठीक एक मिनट पहले विमान का ट्रांसपोंडर क्यों बंद हो गया था?" उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

अजित पवार का राजनीतिक सफर

अजित पवार को महाराष्ट्र की राजनीति का 'दादा' कहा जाता था। उन्होंने छह बार उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और राज्य के विकास में, विशेषकर बारामती के कायाकल्प में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके आकस्मिक निधन ने न केवल उनके परिवार और पार्टी (NCP) को, बल्कि उनके लाखों समर्थकों को भी शोक में डुबो दिया है।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग