अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

सियासत को 'लाइट' और 'लाफ्टर' बनाते रहने वाले दादा! अजित पवार के वो बयान जिस पर लगे थे जमकर ठहाके

Ajit Pawar Humour: अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती प्लेन क्रैश में निधन हो गया। तेज फैसलों, बेबाक बयानों और खास ह्यूमर से उन्होंने महाराष्ट्र की सख्त राजनीति को हल्के अंदाज में जीना सिखाया।

आकाश मसने

Ajit Pawar Funny Statements: अजित दादा नहीं रहे। उनका 28 जनवरी को बारामती प्लेन क्रैश में निधन हो गया। दादा का स्टाइल व्यावहारिक, तेज और कभी-कभी तीखा था, लेकिन उनके बयान राजनीति के कठिन पलों को भी 'लाइट' और 'लाफ्टर' से भर देते थे। वे फटाफट काम करने के लिए मशहूर थे, उनका ह्यूमर राजनीतिक टेंशन को पल में हल्का कर देता था। राजनीति शतरंज की बिसात है। अजित दादा राजनीति की इस 'सूखी' और 'कठोर' बिसात को 'ह्यूमर' की नमी से सींचते थे। उनका ये सहज अंदाज लोगों को गुदगुदा जाता था और वे जनता के मन में सहज ही जगह बना लेते थे।

मराठा राजनीति के क्षत्रप अजित पवार का बयान लोगों को पॉलिटिक्स के घिसे पिसे ट्रेंड से ब्रेक देकर उनमें खिलखिलाहट भर जाता था। महाराष्ट्र की राजनीति तीखी बयानबाजी, भारी-भरकम शब्दों और सत्ता संघर्ष के लिए जानी जाती है। लेकिन इसी सियासत में अजित ऐसे नेता रहे जिन्होंने कई बार सबसे टफ और तनावपूर्ण पलों को भी हल्के-फुल्के अंदाज और हंसी-मजाक से भर दिया। सत्ता के गलियारों में 'दादा' के नाम से मशहूर अजित तेज-तर्रार प्रशासक माने जाते थे।

मैं तो शपथ लेने वाला हूं

2024 की वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कौन भूलेगा, जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर बहुमत मिला था लेकिन सीएम, डिप्टी सीएम के नाम पर रस्साकशी चल ही रही थी। इसी माहौल में एक पीसी हुई। इस दौरान एकनाथ शिंदे से पूछा गया, 'क्या आप शपथ लेंगे?' शिंदे ने कहा, 'शाम तक बताते हैं। दादा ने तुंरत हाजिरजवाबी पेश की। उन्होंने कहा था, 'इनका शाम तक समझ में आएगा, मैं तो शपथ लेने वाला हूं!' इसके बाद शिंदे ने भी चुटकी ली।

अजित दादा, लव यू...

एक बार एक रैली के दौरान एक प्रशंसक ने चिल्लाकर अजित पवार को दूर से 'लव यू दादा' कहा। असहज होने के बजाय उन्होंने तुरंत अपने अंदाज में जवाब दिया और कहा, 'पहले घड़ी का बटन दबाओ (वोट दो), घर जाकर बीवी से कहते रहो लव यू, लव यू।' यह बयान आज भी सोशल मीडिया पर उनकी सादगी की मिसाल के तौर पर देखा जाता है।

आपके पास वोट है, मेरे पास फंड है

छोटे पवार खरी-खरी कहने में यकीन रखते थे। वे ऐसे नेता थे जो कठिन मुद्दे पर भी ह्यूमर का तड़का लगाकर बहस को हल्का कर देते थे। कुछ ही दिन पहले मालेगाव में उनके प्रचार का अनोखा तरीका देखने को मिला था। इस दौरान उन्होंने कहा था। 'आपके पास बोट है मेरे पास फंड है अगर आप कट मारेंगे तो मैं भी कट मारूंगा।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस