पुणे में तनाव के बाद के हालात (Image- Screen Capture) 
महाराष्ट्र

जली हुई गाड़ियां, चारों ओर बिखरे सामान...पुणे में अब कैसे हैं हालात? देखें VIDEO

Pune Clash: पुणे के दौंड स्थित यवत में चार दिन पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अपमान को लेकर तनाव पैदा हो गया था। आइए बताते हैं कि अब हिंसा के बाद इलाके में क्या हालात हैं?

अर्पित शुक्ला

Pune News: पुणे जिले के दौंड तालुका स्थित यवत गांव में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने बताया कि गांव में एक हफ़्ते पहले एक घटना घटी थी, इसलिए यहां पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण थी। ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और कुछ युवकों ने एक ढांचे में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की। लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस इलाके में मौजूद है।

मस्जिद पर पथराव की कोशिश

बता दें कि आज दो समुदायों के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया जब दौंड तालुका के यवत गांव में एक मस्जिद पर पथराव की कोशिश की गई। ये घटना 26 जुलाई को यवत रेलवे स्टेशन परिसर स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा से तोड़फोड़ के बाद हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था।

सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद

प्रतिमा खंडित करने की घटना के बाद इसके विरोध में बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यवत गांव में रैली की थी। इसके अगले ही दिन यानी की आज सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद मस्जिद पर पथराव की खबर सामने आई, जिससे गांव और आसपास के इलाके में तनाव फैल गया और हालात बिगड़ गए।

अब कैसे हैं हालात?

घटना के बाद भारी पुलिस बल इलाके में तानात है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार खुद इलाके में हालात का जायजा लेने पहुंचे हैं। वहीं पुलिस का कहाना है कि हालात अब काबू में हैं। वहीं, इस घटना के बाद इलाके का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में भीड़ की पथराव के बाद हुए नुकसान को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस दौरान कई गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

इस बीच मामले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुझे अभी मामले की जानकारी मिली है। इसके अनुसार, किसी बाहरी व्यक्ति ने आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट किया था, जिससे तनाव पैदा हुआ। लोग सड़कों पर उतर आए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। स्थिति अब नियंत्रण में है। दोनों समुदायों के लोग एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे हैं और तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग जानबूझकर तनाव पैदा करने के लिए ऐसे स्टेटस पोस्ट करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई ज़रूर की जाएगी"।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन