-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Violence Accused Who Posted Objectionable Post Arrested Situation Under Control Said Devendra Fadnavis
‘कुछ लोग जान-बूझकर तनाव बढ़ा रहे हैं’, पुणें हिंसा पर बोले सीएम फडणवीस
- Written By: आंचल लोखंडे
Devendra Fadnavis:सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के कारण पुणे में तनाव फैल गया। पुलिस ने आपत्तीजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है।अब स्थिती स्थिर है ऐसी जानकारी सीएम फडणवीस ने दी।

पुणे हिंसा मामले में एक आरोपी गिरफ्तार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Pune violence: सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के कारण शुक्रवार को यवत कस्बे में तनाव फैल गया। घटना के विरोध में गुस्साई भीड़ ने कुछ जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। इस मामले में पुलिस ने आपत्तीजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जिससे पुछताछ और जांच की जा रही है।
इस बीच मामले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुझे अभी मामले की जानकारी मिली है। इसके अनुसार, किसी बाहरी व्यक्ति ने आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट किया था, जिससे तनाव पैदा हुआ। लोग सड़कों पर उतर आए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। स्थिति अब नियंत्रण में है। दोनों समुदायों के लोग एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे हैं और तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग जानबूझकर तनाव पैदा करने के लिए ऐसे स्टेटस पोस्ट करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई ज़रूर की जाएगी।
धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं
फडणवीस ने कहा कि क्या सिर्फ़ इसलिए कि कोई सभा या कार्यक्रम हुआ था, इससे किसी को भी ऐसे भड़काऊ स्टेटस पोस्ट करने की आज़ादी मिल जाती है? किसी को भी इस तरह किसी भी धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। इसलिए, यह कहना कि किसी सार्वजनिक सभा के कारण तनाव पैदा हुआ, पूरी तरह से गलत है। फ़िलहाल, इलाका पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। हमें यह भी सत्यापित करना होगा कि वीडियो क्लिप उसी जगह की है या कहीं और की। ऐसे कई मामलों में, छेड़छाड़ किए गए वीडियो भी सामने आते हैं। इसलिए, उस पहलू की भी जांच होनी चाहिए। हमारी एक ही अपील है: सभी शांति बनाए रखें और कोई भी कानून अपने हाथ में न ले। अगर कोई ऐसा करने पर पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
On the Pune tension, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, “I have just gathered information about the matter. According to it, a person from outside had posted an objectionable status, which led to tensions. People came out onto the streets, and in order to control the crowd,… pic.twitter.com/uQQX3s8NsW — ANI (@ANI) August 1, 2025
आखिर हुआ क्या था?
शुक्रवार सुबह, यवत के सहकार नगर इलाके में रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की। जैसे ही यह पोस्ट जंगल की आग की तरह फैली, स्थानीय लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद दोपहर के आसपास तनाव बढ़ गया और हिंसा में बदल गया। गुस्साई भीड़ ने इलाके में कुछ दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। इसके अलावा, एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सहकार नगर स्थित उस युवक के घर को कुछ कार्यकर्ताओं ने निशाना बनाया जिसने यह पोस्ट डाली थी।
पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया
पुलिस समय पर मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि उनके हस्तक्षेप से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यवत और आसपास के इलाकों में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर और बढ़ते तनाव को देखते हुए, पुलिस ने यवत में लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार को तुरंत बंद करा दिया।
ये भी पढ़े: पुणे में दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, मचा भारी बवाल
पुराने ज़ख्म फिर से ताज़ा हो गए
शुक्रवार की घटना को सिर्फ़ एक घटना नहीं माना जा रहा है। कुछ हफ़्ते पहले, 26 जुलाई को, यवत के नीलकंठेश्वर मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अपमान हुआ था। इस घटना ने नागरिकों को गहरी भावनाओं से भर दिया था। उस घटना के ज़ख्म अभी ताज़ा ही थे कि इस नई घटना ने लोगों को अपना आपा खो दिया है और स्थिति बेकाबू हो गई है।
अजित पवार की बैठक पर सवालिया निशान
इस पूरे तनाव के बीच, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आज यवत से मात्र 10 किलोमीटर दूर वरवंड गांव में एक बड़ी बैठक और जनसंवाद यात्रा का आयोजन किया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व विधायक रमेश थोरात का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में प्रवेश है। हालांकि, यवत की गंभीर स्थिति को देखते हुए, क्या पुलिस प्रशासन इतनी बड़ी बैठक की अनुमति देगा? और क्या उपमुख्यमंत्री अजित पवार स्वयं इतने संवेदनशील माहौल में बैठक करने का निर्णय लेंगे? यह देखना बेहद महत्वपूर्ण होगा। प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती है, और इस बैठक को लेकर अंतिम निर्णय क्षेत्र की शांति के लिए निर्णायक हो सकता है।
Pune violence accused who posted objectionable post arrested situation under control said devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMसिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Jul 02, 2026 | 11:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














