विधायक महेश लांडगे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

तलवडे-चर्होली का सफर होगा आसान! ट्रैफिक जाम खत्म होगा, सड़क डांबरीकरण-मजबूतीकरण का टेंडर जारी

तलवडे से चर्होली के बीच का सफर अब और आसान होगा। पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका प्रशासन ने देहू से आलंदी रोड का डांबरीकरण व मजबुतीकरण करने के काम का टेंडर जारी किया है। इस काम के लिए विधायक महेश लांडगे ने काफी प्रयास किए थे।

प्रिया जैस

पिंपरी: तलवडे से चर्होली के बीच का सफर अब और आसान और आरामदायक होगा। पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका प्रशासन ने देहू से आलंदी रोड का डांबरीकरण व मजबुतीकरण करने के काम का टेंडर जारी किया है। इस काम के लिए विधायक महेश लांडगे ने काफी प्रयास किए थे।

नागरिकों को होने वाली परेशानियों, सड़कों के गड्ढों, ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए सड़क मजबूतीकरण और डांबरीकरण की जरूरत है। यह मुद्दा विधायक लांडगे ने सामने लाया था। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने इस काम का टेंडर जारी किया है। जल्द ही इस काम को पूरा किया जाएगा।

इस भाग के उद्यमियों, नागरिकों को मिली राहत

भोसरी निर्वाचन क्षेत्र के तलवडे से चर्होली भाग में भारी शहरीकरण हुआ है। इसकी तुलना में तलवडे, चिखली, मोशी भाग में लघु उद्योग भी बड़ी संख्या में है। तलवडे से चर्होली इन दो परिसर को कनेक्ट करने के बीच पुणे नाशिक हाईवे भी गुजरता है। ऐसे में इस हाईवे पर भी ट्रैफिक जाम दिखने लगा है। इस तरह की बातें सामने लाने के बाद देहू आलंदी सड़क को सुव्यस्थित करने की जरुरत की तरफ विधायक महेश लांडगे ने पिंपरी चिंचवड महापालिका प्रशासन का ध्यान दिलाया था। इसे लेकर विधायक ने लगातार पत्र व्यवहार भी किया था।

सड़क के खराब होने से परेशानी

इस दौरान देहू-आलंदी पालखी मार्ग के तलवडे से देहू फाटा (चर्होली) के पिंपरी-चिंचवड महापालिका समा के मार्ग पर चिखली जलशुद्धिकरण केंद्र में आने वाला पानी और शहर को पानी सप्लाई करने वाले लाइन का काम इसी सड़क पर हुआ है।

इस काम की वजह से सड़क पर काफी गड्ढे है। तलेगांव, चाकण एमआईडीसी के लोग इसी सड़क का ज्यादा इस्तेमाल करते है। इसकी वजह से बार-बार ट्रैफिक जाम लगने की समस्या भी सामने लाई थी। सड़क की बदहाली की वजह से बार बार ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही है। इसे लेकर आम वाहन चालक, नागरिक परेशान हो चुके है।

जल्द होगा काम पूरा

इसलिए तुरंत देहू-आलंदी रोड का काम किया जाए, वहां मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, अत्याधुनिक पद्धति से इस सड़क का काम पूरा करने की मांग की गई थी। इसे देखते हुए देहू-आलंदी रोड का काम महापालिका ने शुरू किया है। इसे लेकर टेंडर जारी किया गया। यह काम जल्द पूरा किया जाएगा।

भोसरी विधानसभा के विधायक महेश लांडगे

टेंडर जारी होने पर भोसरी विधानसभा के विधायक महेश लांडगे ने कहा, "भोसरी निर्वाचन क्षेत्र के तलवडे से चर्होली के बीच बढ़ता शहरीकरण फिलहाल चर्चा का विषय बन गया है। इस वजह से इस परिसर के लिए विभिन्न कार्य कराने की योजना बनाई गई है। देहू-आलंदी रोड के काम के लिए समय-समय पर प्रयास किया।"

उन्होंने आगे कहा, "जल्द इस सड़क का डांबरीकरण और मजबूतीकरण होगा ताकि शहर के दो किनारों को जोड़ने वाला यह चरण बिना रुकावट के पूरा हो सके। इस सड़क की ट्रैफिक, पार्किंग व्यवस्था, संबंधित कनेक्टेंड सड़क इन सभी पर विचार किया जा रहा है। नागरिकों को अच्छी सुविधा देने के साथ ही उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।"

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर