कुत्ता (फोटो- सोशल मीडिया) 
पालघर

Vasai Virar में बढ़ता डॉग अटैक का खतरा, हर दिन 169 लोग बन रहे शिकार

Vasai Virar में गुड फ्राइडे के दिन चर्च से लौट रहे लोगों पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिसमें एक बच्ची समेत 8 लोग घायल हो गए। बढ़ती घटनाओं ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।

अपूर्वा नायक

Vasai Virar Dog Attack: वसई-वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुड फ्राइडे के पवित्र अवसर पर वसई पश्चिम के रानशेत गांव में एक हिंसक कुत्ते ने प्रार्थना कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया।

इस घटना में एक मासूम बच्ची समेत करीब 7 से 8 लोग घायल हो गए हैं। इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Vasai Virar इलाके में प्रार्थना के बाद मची अफरातफरी

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे रानशेत स्थित 'दया माता चर्च' में गुड फ्राइडे की प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।प्रार्थना समाप्त होने के बाद जब लोग बाहर निकल रहे थे, तभी एक आवारा कुत्ते ने अचानक एक छोटी बच्ची पर हमला कर दिया।

बच्ची को बचाने दौड़े दो अन्य नागरिकों को भी कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते कुत्ते ने कुल 8 लोगों को काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही मनपा का कुत्ता पकड़ने वाला दस्ता मौके पर पहुंचा और हिंसक कुत्ते को काबू में किया। सभी घायलों का उपचार वसई के डी।एम। पेटिट अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। प्रशासन के पास इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुत्तों की नसबंदी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कुत्तों की आबादी घटने के बजाय बढ़ती जा रही है।- एड राहुल सिंह

चौंकाने वाले आंकड़े, हर दिन 169 लोग हो रहे शिकार

आरटीआई से प्राप्त आंकड़ों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। वसई-विरार में कुत्तों के काटने की घटनाएं डरावनी रफ्तार से बढ़ रही है। वर्ष 2025 में कुल 46,354 लोग कुत्ते के शिकार हुए। वहीं जनवरी-फरवरी 2026 में मात्र दो महीनों में 10, 120 घटनाएं दर्ज की गई। शहर में प्रतिदिन औसतन लगभग 169 लोग आवारा कुत्तों का शिकार बन रहे हैं।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें