हाई टेक अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया ) 
पालघर

वसई के नवघर में 100 बेड का उपजिला अस्पताल प्रस्तावित, 120 करोड़ का नया प्लान तैयार

Vasai के नवघर में 100 बेड के उपजिला अस्पताल के लिए 110–120 करोड़ रुपये का नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। 2014 से लंबित परियोजना अब दूसरी बार राज्य स्वास्थ्य विभाग को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।

अपूर्वा नायक

Vasai Navghar Subdistrict Hospital: वसई के नवघर में उपजिला अस्पताल के काम के लिए नया प्लान तैयार किया गया है। इस हॉस्पिटल को बनाने के लिए 110 से 120 करोड़ रुपये की जरूरत होगी और इसके लिए नया प्रपोजल तैयार करके स्वास्थ्य विभाग को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

वसई विरार शहर का शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। इस बढ़ती आबादी के कारण शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था नाकाफी होती जा रही है, ऐसे में अस्पताल नहीं होने के कारण आम नागरिक परेशान हैं। इसके लिए वसई विरार शहर में एक सुव्यवस्थित सरकारी अस्पताल बनाने की मांग की गई थी।

वसई पश्चिम में नवघर में एक जिला परिषद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। यह जगह लगभग 58 बिस्सा है, इस क्षेत्र में 100 बेड वाला उप-जिला अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव था। यह प्रस्ताव 2014 से लंबित था।

फरवरी 2018 में 41 करोड़ 14 लाख का बजट प्रशासनिक स्वीकृति के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया था, लेकिन इस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा योजना में कुछ त्रुटियां पाई गई, इसलिए जिला सर्जन विभाग ने नई योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे।

जिसके अनुसार, सार्वजनिक बांधकाम विभाग ने एक प्राइवेट सर्वेयर और भूमीअभिलेख विभाग की ओर से सरकारी सर्वे करवाया था। करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर 6 मंजिला उपजिला अस्पताल का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

फाइनल प्रस्ताव के अनुसार, 6 मंजिला बिल्डिंग और 100 बेड का उपजिला अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए 110 से 120 करोड़ रुपये के फंड की जरूरत होगी। इसके अनुसार, एक नया प्रस्ताव तैयार करके मंजूरी के लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

- संजय यादव, उपअभियंता, सार्वजनिक बांधकाम विभाग

दूसरी बार नया प्रस्ताव

नवघर उपजिला अस्पताल बनाने का निर्णय 2014 में लिया गया था, जिसके लगभग चार वर्षों के बाद यानी 2018 में एक योजना तैयार करके प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन उस प्रस्ताव को छोड़कर, अब छह-सात साल बाद नई योजना बन रही है और प्रस्ताव भेजा जा रहा है। 11 साल की अवधि में दूसरी बार उपजिला अस्पताल के काम के लिए नया प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव